Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: OBC, ST-SC students have not received scholarship for 4 years, students are forced to leave studies, p

Bhopal: ओबीसी,ST-SC छात्रों को 4 साल से नहीं मिली छात्रवृति, छात्र पढ़ाई छोड़ने मजबूर,भोपाल में किया प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

प्रदेश के नर्सिंग व पैरामेडिकल के एससी-एसटी और ओबीसी स्टूडेट्स को पिछले 4 वर्षों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। जिससे छात्रो को पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है। पारेशान विद्यार्थियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया और सीएम के नाम से ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
Bhopal: OBC, ST-SC students have not received scholarship for 4 years, students are forced to leave studies, p
भोपाल पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग और पैरामेडिकल के एससीएसटी और ओबीसी विद्यार्थियों का पिछले चार वर्षों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। इस कारण विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। छात्र संगठन द्वारा पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री, नर्सिंग काउंसिल भोपाल, ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन स्कॉलरशिप की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया। मंगलवार को फिर से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और मंत्रालय में सीएम के नाम ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


90 प्रतिशत पद खाली 
एनएसओ छात्र संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया कि स्कॉलरशिप दिलवाने व मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर में स्थाई अधिकारियों व कर्मचारियों के 90 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की गई, जिससे स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट, परीक्षा रिजल्ट आदि कार्य समय पर हो सकें। साथ ही मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग व पैरामेडिकल क्षेत्र के व्यक्तियों की अधिकारी पोस्ट पर नियुक्ति करने, 2025-26 सत्र की नर्सिंग काउंसिल भोपाल भोपाल से मान्यता व मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबद्धता का  कार्य समय पर पूर्ण करवाने की मांग की गई। इससे आगामी सत्र लेट ना हो इनके अलावा छात्र हित की अन्य मांगों पर भी जल्द एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दिया आश्वासन 
संगठन के प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाह व सचिव सचिन के अनुसार अधिकारियों द्वारा आगामी दिनों में स्कॉलरशिप व अन्य मांगों का निराकरण करने आश्वासन दिया है। इसके साथ ही संगठन द्वारा जनरल वर्ग के ई.डब्ल्यू.एस. आरक्षण के दायरे में आने वाले गरीब विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप प्रदान करने की मांग भी लगातार की जा रही है, लेकिन इस मामले पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को इस मामले पर भी ध्यान देना चाहिए जिससे गरीबी के अभाव में किसी भी विद्यार्थी पढ़ाई ना छोड़नी पड़े। लेकिन सरकार स्टूडेंट्स विरोधी कार्य करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर करेंगे आंदोलन
गोपाल पाराशर ने कहा कि अगर संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन की छात्रहित की सभी मांगों पर जल्द एवं उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो संगठन द्वारा फिर से भोपाल में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जंतर मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed