फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI's protest in Nursing Council had its effect, accountant and deputy registrar Shukla were removed

Bhopal: NSUI के नर्सिंग काउंसिल में प्रदर्शन का दिखा असर, लेखापाल और डिप्टी रजिस्ट्रार शुक्ला को हटाया गया

Thu, 28 Nov 2024 09:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 28 Nov 2024 09:20 PM IST
सार

NSUI ने नर्सिंग काउंसिल में प्रदर्शन करते हुए लेखापाल और डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग उठाई। विभाग ने शाम को दोनों को काउंसिल से हटा दिया है।

विज्ञापन
Bhopal: NSUI's protest in Nursing Council had its effect, accountant and deputy registrar Shukla were removed
एनएसयूआई का नर्सिंग कांउसिल में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग काउंसिल  के डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला द्वारा रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में छात्रों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को NSUI ने मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए लेखापाल राहुल सक्सेना और डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने डिप्टी रजिस्ट्रार और लेखापाल के निलंबन और निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग उठाई। जिससे के बाद शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया। नर्सिंग काउंसिल ने NSUI की चेतावनी के बाद बड़ा कदम उठाते हुए  शाम को लेखापाल राहुल सक्सेना और डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला को काउंसिल से हटा दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले पीसए से की थी शिकायत
डिप्टी रजिस्ट्रार की अनियमितताओं को लेकर NSUI ने एक हफ्ते पहले प्रमुख सचिव से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला ने रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में छात्रों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ों पर अनधिकृत हस्ताक्षर किए, जो नियमों का घोर उल्लंघन है। संगठन ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भारी लापरवाही करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखापाल राहुल सक्सेना के खिलाफ गंभीर आरोप
राहुल सक्सेना पर वित्तीय अनियमितताओं और 2018 में महिला कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज धारा 354(क) और 506 जैसे आपराधिक प्रकरण का हवाला देते हुए NSUI ने कहा कि उनके काउंसिल में पदस्थापन से संस्थान की साख पर प्रश्नचिह्न लग गया है।



प्रदर्शन का असर: नर्सिंग काउंसिल के लेखापाल और डिप्टी रजिस्ट्रार पद से हटाए गए
मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ NSUI द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन बैकफुट पर है। नर्सिंग काउंसिल ने NSUI की चेतावनी के बाद बड़ा कदम उठाते हुए  शाम को लेखापाल राहुल सक्सेना और डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला को पद से हटा दिया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इसे छात्रों की जीत बताते हुए कहा है कि नर्सिंग घोटाले के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा। रवि परमार ने कहा है कि हमारी मांगों और प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि छात्रों और युवाओं की आवाज में ताकत है। राहुल सक्सेना और चंद्रप्रकाश शुक्ला को हटाना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन हमारी लड़ाई तब तक खत्म नहीं होगी, जब इनके विरुद्ध जांच कमेटी गठित नहीं होगी। प्रशासन को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।

आगे की रणनीति और आंदोलन

1. राज्यव्यापी प्रदर्शन: NSUI जल्द ही राज्य के अन्य जिलों में आंदोलन तेज करेगा।
2. धरना और रैली: भोपाल में चरणबद्ध धरने और रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
3. मुख्यमंत्री से मुलाकात: संगठन इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाएगा।
4. जनजागरण अभियान: छात्रों और अभिभावकों को आंदोलन में जोड़कर काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

NSUI की मांगें

1. चंद्रप्रकाश शुक्ला और सक्सेना के खिलाफ जांच कमेटी का गठन।
2. नर्सिंग काउंसिल में सभी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच।
3. दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई।
4. काउंसिल की प्रक्रियाओं में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed