फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Nishatpura railway station will start in two months, Union Railway Minister will inaugurate it, Parlia

Bhopal: दो महीने में शुरू होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन,केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुभारंभ,संसद ने किया निरीक्षण

Tue, 28 Jan 2025 07:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

भोपाल का चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा अगले दो महीने में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण करेंगे। मंगलवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Nishatpura railway station will start in two months, Union Railway Minister will inaugurate it, Parlia
निशातपुरा पहुंचे सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल का चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा अगले दो महीने में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। अभी भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन हैं। निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण करेंगे। मंगलवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया। और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि स्टेशन पर सबसे पहले मालवा और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा।
विज्ञापन


हटेगा सेंट्रल वेयर हाउस का गोदाम
सांसद आलोक शर्मा ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट, रैम्प, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम को हटाकर एंट्री गेट सुगम बनाएं। जिससे यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ हो सके। शर्मा ने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
विज्ञापन




अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान आलोक शर्मा ने पार्किंग व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर निशातपुरा स्टेशन के आरंभ की तिथि समय मांगेंगे। रेल मंत्री से समय मिलते ही यह स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। भ्रमण के दौरान डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सौरभ कटारिया आदि भी मौजूद थे। सांसद शर्मा ने निरीक्षण के दौरान ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से बात की। कहा कि जल्द वेयर हाउस को हटाया जाए। ताकि, एंट्री और एक्जिट गेट बनाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed