फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Well spoken nephew attacked uncle with a rod, case of attempt to murder registered accused arrest

Bhopal News: मुंहबोले भतीजे ने चाचा पर किया राड से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2023 08:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 08:27 AM IST
सार

Bhopal News: पुरानी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई तो आनंद ने दीपक को थप्पड़ा मार दिया, जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। गुस्से में आकर दीपक ने पास ही रखी लोहे की राड उठाई और आनंद के सिर पर वार कर दिये।

विज्ञापन
Bhopal News: Well spoken nephew attacked uncle with a rod, case of attempt to murder registered accused arrest
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद इलाके में मंगलवार देर रात मुंहबोले चाचा-भतीजे के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर चाचा ने भतीजे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद भतीजे ने चाचा पर लोहे की राड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीएण्डटी कालोनी के पास कमला नगर में रहने वाला आनंद (45) पीओपी का काम करता है। उसका मुंहबोला भतीजा दीपक इवने जहांगीराबाद में रहता है। यह कमरा कमल यादव का है, जिसे ठेकेदार ने किराए पर दिलाया था। मंगलवार रात दीपक अपने कमरे पर था, तभी आनंद उससे मिलने पहुंचा। पुरानी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई तो आनंद ने दीपक को थप्पड़ा मार दिया, जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। गुस्से में आकर दीपक ने पास ही रखी लोहे की राड उठाई और आनंद के सिर पर वार कर दिये। शोर-शराबा सुनकर मकान मालिक कमल मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आनंद को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में कमल की रिपोर्ट पर दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed