फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Two people travelling in a car died after colliding with a bus in Berasia

Bhopal News: बैरसिया इलाके में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर; दो की मौत, एक घायल

Tue, 20 May 2025 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 20 May 2025 04:56 PM IST
सार

बैरसिया में रहने वाली बहन से मिलने जा रहे भाई-बहन की कार को सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक और युवती की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Bhopal News: Two people travelling in a car died after colliding with a bus in Berasia
हादसे में क्षतिगस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरसिया में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और युवती की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली 25 वर्षीय अश्विनी बागड़ी पचमढ़ी की रहने वाली थी। सोमवार को वह अपने भाई नैतिक बागड़ी और ड्राइवर रोहन ठाकुर (22) के साथ पचमढ़ी से बैरसिया अपनी बहन से मिलने के लिए आ रही थी। अश्विनी की बड़ी बहन नेहा रत्नाकर और बहनोई सचिन रत्नाकर बैरसिया के होलीपुरा में रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे उनकी कार बरैसिया रोड स्थित नरेला पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बैरसिया से भोपाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार नेशनल ट्रैवल्स की बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में बनेगा अद्वैत वेदांत पर केंद्रित संग्रहालय, कैबिनेट से 2195 करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बैरसिया स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अश्विनी बागड़ी और कार चालक रोहन ठाकुर को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अश्विनी के भाई नैतिक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
हादसा इतना भयानक था कि कार के सामने वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी प्रकार बस का क्लीनर साइड का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस जब्त कर ली है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस हादसे में बस में सवार दो लोगों को भी चोट आई है। बस के कागजात चैक करेगी पुलिस जिस बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मारी है, उसकी हालत काफी खस्ताहाल दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed