फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Treatment documents of gas victims will be completely digital in BMHRC, they will get fast and tr

Bhopal News: BMHRC में गैस पीड़ितों के इलाज दस्तावेज होंगे पूरी तरह डिजिटल, मिलेगा तेज व पारदर्शी उपचार

Sat, 21 Feb 2026 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Feb 2026 06:43 PM IST
सार

बीएमएचआरसी में गैस पीड़ितों के सभी पुराने इलाज दस्तावेज एक वर्ष में डिजिटल रूप में तैयार किए जाएंगे। इससे उपचार तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा तथा कागजी फाइलों पर निर्भरता समाप्त होगी। अस्पताल ने भारत सरकार के उपक्रम HLL Infra Tech Services Limited के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Treatment documents of gas victims will be completely digital in BMHRC, they will get fast and tr
बीएमएचआरसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्थित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में गैस पीड़ितों और उनकी आश्रित संतानों के उपचार से जुड़े पुराने दस्तावेज अब सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में तैयार किए जाएंगे। इस दिशा में अस्पताल ने भारत सरकार के उपक्रम HLL Infra Tech Services Limited के साथ समझौता किया है।इस पहल के तहत अस्पताल में वर्षों से सुरक्षित रखे गए कागजी इलाज रिकॉर्ड को क्रमबद्ध तरीके से संकलित कर डिजिटल प्रारूप में बदला जाएगा। यह पूरा कार्य एक वर्ष की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। इसके बाद मरीजों की बीमारी का इतिहास, जांच की जानकारी, दी गई दवाएं और पूर्व उपचार का पूरा विवरण एक ही स्थान पर सुरक्षित उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


इलाज में आएगी तेजी और सटीकता
डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद चिकित्सक मरीज का संपूर्ण स्वास्थ्य विवरण तुरंत देख सकेंगे। इससे उपचार के दौरान निर्णय लेने में आसानी होगी और समय की बचत होगी। आपात स्थिति में भी जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध रहेगी। अनावश्यक जांच दोहराने की जरूरत कम होगी और इलाज में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दिल्ली की घटना की गूंज भोपाल तक, AI समिट विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने,झड़प में कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन



दस्तावेज सुरक्षित, पारदर्शिता बढ़ेगी
अब तक कागजी फाइलों के खराब होने या गुम होने की आशंका बनी रहती थी। डिजिटल प्रणाली से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। दस्तावेज लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत देखे जा सकेंगे। इससे मरीजों को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह कदम गैस पीड़ितों को आधुनिक तकनीक आधारित बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। परियोजना पूरी होने के बाद बीएमएचआरसी में इलाज की पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित और सुगम हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed