फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Tractor hit the bike from the front, father and daughter died, another injured

Bhopal News: ट्रैक्टर ने सामने से मारी बाइक को टक्कर, पिता और बेटी की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 29 Apr 2023 09:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 09:59 PM IST
सार

भोपाल में हरसिद्धि माता मंदिर से दर्शन कर परिवार लौट रहा था। तभी तेज हवा और पानी के बीच घर जाने की जल्दी में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Tractor hit the bike from the front, father and daughter died, another injured
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भोपाल में गुनगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी और पानी के बीच घर जाने की जल्दी में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है। अभी तक की जानकारी में सामने आया कि ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी।

विज्ञापन

 

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार जगदीश पिता नारायण कुशवाह (35) अपनी आठ साल की बेटी सुषमा और पड़ोसी संतोष सेन के साथ शुक्रवार को हरसिद्धि माता के दर्शन करने गया था। वह त्रिवेणी गांव का रहने वाला था। शाम को मंदिर से घर लौट रहा था। शाम करीब 6 बजे वह अपनी बाइक से जब रोडिया गांव के पास पहुंचा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे जगदीश कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल थी। बेटी को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से हमीदिया में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई है। बाइक सवार संतोष सेन नाम का युवक भी घायल है। पुलिस ने जगदीश और उसकी बेटी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed