फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Three people including two brothers were crushed by a speeding car

Bhopal News: दो भाइयों सहित तीन को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे शमशाबाद

Mon, 16 Dec 2024 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:11 PM IST
सार

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक खेत में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Three people including two brothers were crushed by a speeding car
भोपाल में कार और बाइक की टक्कर में तीन की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीसरा किशोर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार भी पूरी तरह से पलट गई है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है। यह हादसा तब हुआ, जब तीनों एक ही बाइक से शमशाबाद में आायोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


बैरसिया पुलिस के अनुसार शुभम कुशवाह पिता प्रेम सिंह (18), मिथलेश कुशवाह (21), नीरज पिता कल्याण सिंह केवट (16) तीनों गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम सागोनी के रहने वाले थे। नीरज और शुभम गांव के स्कूल में एक पढ़ाई कर रहे थे, मिथलेश मजदूरी करता था। नीरज के मौसी के बेटे की शादी रविवार को शमशाबाद में हो रही थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए शुभम, मिथिलेश और नीरज रविवार देर शाम एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


तीनों बाइक से बैरसिया थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर भूरी पठार से थोड़ा आगे निकले ही थे कि सामने से आ रही कार केयूवी (एमपी-04-सीक्यू-9231) ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी पलट गई और बाइक भी खेत में जा गिरी। एक्सीडेंट में बाइक चला रहे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नीरज ने देर रात और मिथिलेश ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था कार चालक
मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि उक्त कार चालक किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था, इन बाइक सवारों को कुचलने से पहले कार चालक एक गाय को भी टक्कर मारी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार पूरी पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने के कारण चारों को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चारों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसका पता लगा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed