फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The doctors of Hamidia cured the indigo by inserting a catheter in the lung through the thigh, CM

Bhopal News: हमीदिया के डॉक्टरों ने जांघ के रास्ते फेफड़े में कैथेटर डालकर खून की नली की ठीक, सीएम ने दी बधाई

Fri, 24 Feb 2023 12:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज हमीदिया अस्पताल के अपने डॉक्टर्स को बधाई देना चाहता हूं। पहली बार हमीदिया अस्पताल में पहली बार अत्याधुनिक नई तकनीक का इस्तेमाल करके टीबी के मरीज का इलाज किया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: The doctors of Hamidia cured the indigo by inserting a catheter in the lung through the thigh, CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के हमीदिया अस्पताल में पहली बार टीबी के मरीज का आधुनिक तकनीक से इलाज किया गया। मरीज की जांघ के रास्ते फेफड़े में कैथेटर डालकर खून की नली को ठीक किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कामयाबी के लिए हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों को बधाई दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं आज हमीदिया अस्पताल के अपने डॉक्टरों को बधाई देना चाहता हूं। पहली बार हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक नई तकनीक का इस्तेमाल करके टीबी के मरीज का इलाज किया गया। सरकारी अस्पताल की आलोचना बहुत आसान है, लेकिन उपलब्धियों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि जांघ के रास्ते फेफड़े में कैथेटर डाल कर खून की नली को ठीक किया गया। उन्होंने हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर राजीव गुप्ता, डॉक्टर लवली कौशल और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

 कफ के साथ आ रहा था खून
बता दें, भोपाल के पुराने शहर के जावेद खान को टीबी की बीमारी है। उनको खांसी में कफ के साथ खून आ रहा था। उन्होंने क्षेत्रीय सांस रोग संस्थान में जांच कराई, जहां पता चला कि फेफड़े में संक्रमण के कारण ऑर्टरी में केविटी हो गई है, जिसके कारण ऑर्टरी में छेद हो गया है। जिससे खून फेफड़ों में जमा होने से खांसी के साथ मुंह से कफ के साथ खून आ रहा है। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को ब्रोंकाइल ऑर्टरी एंबोलाइजेशन तकनीक से इलाज करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed