फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Shivraj showed the promissory note of Congress and asked the question, said - this is your bundle

Bhopal News: शिवराज ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखा पूछा सवाल, बोले- ये है आपका झूठ का पुलिंदा, कमलनाथ का पलटवार

Tue, 31 Jan 2023 11:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Jan 2023 11:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। सीएम ने कहा कि कमलनाथ आप कहते रहते हैं कि बार-बार झूठ झूठ बोल रहा हूं। सीएम ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर कहा कि यह आपका झूठ का पुलिंदा हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Shivraj showed the promissory note of Congress and asked the question, said - this is your bundle
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि यह आपका झूठ का पुलिंदा हैं। एक भी वचन सवा साल में पूरे नहीं किये। वहीं, सीएम के सवाल पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया। नाथ ने कहा कि शिवराज जी कुछ लोग इतना झूठ बोलते है कि उनको देखकर झूठ भी शरमा जाता हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। सीएम ने कहा कि कमलनाथ आप कहते रहते हैं कि बार-बार झूठ झूठ बोल रहा हूं। सीएम ने कांग्रेस का वचन पत्र दिखाकर कहा कि यह आपका झूठ का पुलिंदा हैं। इसका एक भी वचन सवा साल में पूरे नहीं किये। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कौन सा पूरा किया बतायें। सीएम ने कहा कि अब लोगों को ठग नहीं पाएंगे। आपके ठगने का खेल हम चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन

 
सीएम ने नाथ से पूछा साल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं फिर एक सवाल और पूछ रहा हूं। आपने कहा था फसल बीमा योजना के बारे में ग्राम सभा के अनुशंसा पर फसल बीमा का लाभ किसान को देंगे। किसानों की फसलें तबाह चौपट हो गई थी ,बाढ़ के कारण, अतिवृष्टि के कारण, पाले के कारण ,लेकिन एक नया पैसा अपने फसल बीमा योजना का नहीं दिया। सीएम ने कहा कि आपने तो आधार ही ऐसे बना दिए थे, कि किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिल पाए। लेकिन हमने अपने 2 साल में 17 हजार करोड़  रुपए किसानों के खाते में डाले हैं। आप झूठ बोलोगे और हम सवाल भी ना पुछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के सवाल पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि शिवराज जी कुछ लोग इतना ज्यादा झूठ बोलते हैं कि उन्हें देखकर झूठ भी शरमा जाता है। मंदसौर में किसानों की छाती पर गोली चलाने वाले, किसानों की जमीन हड़पने के लिए केंद्र से कानून बनाने वाले, किसानों के बच्चों को गाड़ी से कुचल देने वाली पार्टी के लोग आजकल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

 
जुमलेबाजी छोड़ये, किसानों की तरफ देखिये
कमलनाथ ने कहा कि मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि आपके दृष्टि पत्र में आपने वादा किया था कि आप दलहन की 100% खरीद सुनिश्चित करेंगे। क्या आप की सरकार किसानों से 100% दलहन खरीद रही है? बेमतलब की जुमलेबाजी छोड़कर किसानों की तरफ देखिए और उनसे जो वादा किया था उसे पूरा कीजिए। और मैं किसान भाइयों से कहता हूं कि आप चिंता मत करिए। शिवराज जी के अभिनय वाली फिल्म 6 महीने और बची है, उसके बाद हम सब सत्य की डगर पर चलेंगे और स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed