{"_id":"645118a9b8a6f3677309a855","slug":"bhopal-news-saw-machine-and-timber-market-will-have-to-be-vacated-in-two-months-nani-will-issue-notice-in-a-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मेट्रो रूट में बांधक आरा मशीन और टिंबर मार्केट हटेगी, ननि एक सप्ताह में जारी करेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मेट्रो रूट में बांधक आरा मशीन और टिंबर मार्केट हटेगी, ननि एक सप्ताह में जारी करेगा नोटिस
Tue, 02 May 2023 09:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 02 May 2023 09:59 PM IST
सार
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की शहर को व्यवस्थित करने और मेट्रो के लिए भी जगह को आवश्यकता है, शहर को सही और सुरक्षित रखने के साथ सुविधाजनक यातायात शहर के लिय ऑक्सीजन का काम करते हैं।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो महीने में आरा मशीन संचालकों और टिंबर व्यापारियों को दो महीने में अपनी दुकानें खाली करना होगीं। एक सप्ताह के अंदर भोपाल नगर निगम सभी को नोटिस जारी करेगा। दो माह के अंदर सभी को पूर्व में आवंटित स्थानों पर जाना होगा। यह आदेश भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए हैं। आरा मशीन संचालक और टिंबर मर्चेंट की बैठक में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी, एसडीएम जमील खान भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की शहर को व्यवस्थित करने और मेट्रो के लिए भी जगह को आवश्यकता है, शहर को सही और सुरक्षित रखने के साथ सुविधाजनक यातायात शहर के लिय ऑक्सीजन का काम करते हैं। आप सभी जिम्मेदार नागरिक है। इसके लिए जरूरी है की आप भी अपनी जिम्मेदारी समझें और आवंटित जगह पर व्यवसाय को शिफ्ट कर लें। 2 महीने के समय में आप उक्त जगह को खाली कर दें और अपने आरा मशीन और टिंबर का व्यापार अगरिया छापर में जहां पर फर्नीचर क्लस्टर बन रहा है स्थापित करें। वहां सभी लोगों को जगह देने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही और देरी नहीं होगी।