फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Respect for 300 tableau committees, Kailash Vijayvargiya said - such programs are necessary to or

Bhopal News: 300 झांकी समितियां का सम्मान, कैलाश विजयवर्गीय बोले- समाज को संगठित करने ऐसे कार्यक्रम जरूरी

Fri, 23 Dec 2022 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Dec 2022 11:47 PM IST
सार

मध्य विधानसभा आयोजन समिति के मुख्य आयोजक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्ष कोरोना के बाद इस बार समितियों द्वारा भरपूर धार्मिक चेतना को जगाने के कार्यक्रम किए गए। इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Respect for 300 tableau committees, Kailash Vijayvargiya said - such programs are necessary to or
कैलाश विजयवर्गीय ने झांकी समितियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में त्यौहारों के अवसर पर झांकियों का आयोजन करने वाली 300 झांकी समितियों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को बिट्टन मार्केट स्थित हाट बाजार ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।
विज्ञापन

 
मध्य विधानसभा आयोजन समिति के मुख्य आयोजक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्ष कोरोना के बाद इस बार समितियों द्वारा भरपूर धार्मिक चेतना को जगाने के कार्यक्रम किए गए। इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें शहर की 300 से ज्यादा झांकी समितियों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने सभी समितियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री भूपेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर भोपाल मालती राय, ननि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सासंसद रघुनंदन शर्मा पूर्व सांसद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सीमा, पूर्व सांसद आलोक संजर,पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी , भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी , पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी,  एमआईसी सदस्य रविंद्र यति समेत पांचों मण्डल के अध्यक्ष थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मान समारोह में गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजन करने वाली सभी समितियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed