{"_id":"647f51ff0b27dda2c60ab5ba","slug":"bhopal-news-pt-pradeep-mishra-s-story-will-be-held-in-bhopal-from-june-10-a-pandal-will-be-built-on-55-acre-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में 10 जून से होगी पं. प्रदीप मिश्रा की कथा, 55 एकड़ जमीन पर बनेगा पंड़ाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में 10 जून से होगी पं. प्रदीप मिश्रा की कथा, 55 एकड़ जमीन पर बनेगा पंड़ाल
Tue, 06 Jun 2023 09:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:04 PM IST
सार
नरेला विधानसभा के पीपुल्स मॉल के पीछे पं. प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 जून को पंडित प्रदीप मिश्रा की विशाल शोभायात्रा अन्ना नगर से अशोका गार्डन तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
नरेला में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी साल में नेताओं की जनता के बीच सक्रियता बढ़ते जा रही है। नेता अलग-अलग कार्यक्रम से अपनी छवि मजबूत करने में जुटे हुए है। शहर में कथा का आयोजन शुरू हो गया है। इसी क्रम में नरेला विधानसभा क्षेत्र के करोंद में पं. प्रदीप मिश्रा 10 जून से शिवपुराण कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण करने मंगलवार को नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे। इस दौरान भोपाल कलेक्टर, पुलिस के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे।
मंत्री सारंग ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा पहली बार भोपाल में कथा सुनाएंगे। कथा 10 जून से 14 जून तक चलेंगी। वह प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिवपुराण कथा करेंगे। नरेला विधानसभा के पीपुल्स मॉल के पीछे पं. प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 जून को पंडित प्रदीप मिश्रा की विशाल शोभायात्रा अन्ना नगर से अशोका गार्डन तक निकाली जाएगी।
बता दें करोंद में कथा स्थल पर 55 एकड़ जमीन पर पंडाल बनेगा। 200 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कथा के लिए अब तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा।