फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Indore Metro Project on May 31

Bhopal News: प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे भोपाल का दौरा, इंदौर मेट्रो और हवाई अड्डों का करेंगे उद्घाटन

Tue, 20 May 2025 06:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 20 May 2025 06:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 5.90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन तक सेवाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का भी लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
Bhopal News: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Indore Metro Project on May 31
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दतिया और सतना हवाई अड्डों का लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी मध्यप्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री और कैबिनेट प्रवक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, कल मालवी परंपरा से होगा मंत्रियों का स्वागत
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब दो लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा, बल्कि राज्य की आधारभूत संरचना को भी मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजयुमो नेता कपिल गोयल गिरफ्तार, 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के इंदौर मेट्रो के पहले चरण में 5.90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक मेट्रो सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर 2019 को रखी थी। इस 7,500.80 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट के तहत इंदौर शहर में कुल लगभग 31.50 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed