{"_id":"68a2905524de952c5c0acc0d","slug":"bhopal-news-painting-contractor-in-bhopal-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जन्माष्टमी मनाने गईं पत्नी-बेटी, घर लौटीं तो चादर के फंदे से लटका मिला पति, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जन्माष्टमी मनाने गईं पत्नी-बेटी, घर लौटीं तो चादर के फंदे से लटका मिला पति, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 18 Aug 2025 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:00 AM IST
सार
घटना के समय पत्नी और बेटी पूजा में शामिल होने गई थीं। बेटी के घर लौटने पर पिता को फंदे पर लटका देख शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आत्महत्या। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के भीम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला पुताई ठेकेदार था। वह नशे का आदी था, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय डालचंद यादव पिता जुगल किशोर यादव भीम नगर छात्रावास के पास पीछे परिवार के साथ रहता था और पुताई का ठेका लेता था। वह जन्माष्टमी के दिर काम से लौटा तो शराब के नशे में था। पत्नी और बेटी पड़ोस में जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होने चले गए थे। देर रात बेटी घर लौटी तो देखा के पिता को इस हालत में देखकर दंग रह गई। बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। इस कारण से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो का है। पुलिस मृतक की पत्नी और बच्चों का बयान दर्ज करने के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के भाई और अन्य पड़ोसियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
दोनों भाई शराब पार्टी कर घर आए थे
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक स्थान पर पुताई के ठेका का पेमेंट मिला था। पेमेंट मिलने के बाद अपने भाई राकेश के साथ शराब पार्टी की थी। शराब पीने के बाद दोनों साथ ही घर लौटे थे। आत्महत्या से पहले युवक ने किसी परिजन या परिचित को कॉल या मैसेज भी नहीं किया, जिससे आत्महत्या के कारणों के संबंध में कुछ क्लू मिल सके।
