फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Now Dubai and Singapore are not far from Bhopal international flights will start soon

Bhopal News: अब भोपाल से दूर नहीं दुबई और सिंगापुर, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Sat, 03 Aug 2024 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 05:15 PM IST
सार

राजा भोज विमानतल को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए जरूरी इमिग्रेशन चेक एवं कस्टम की सुविधाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद यहां से कई देशों के लिए उड़ान का रास्ता आसान हो गया है।

विज्ञापन
Bhopal News Now Dubai and Singapore are not far from Bhopal international flights will start soon
इमिग्रेशन चेक एवं कस्टम की सुविधाओं को मिली स्वीकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से अनुमतियों के चलते सुविधाओं से पिछड़े राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की राह आसान हो गई है। इमिग्रेशन चेक और कस्टम आदि की जरूरी मंजूरियां मिल जाने के बाद अब भोपाल से सीधे अन्य देशों की उड़ान शुरू हो जाएगी। राजधानी का यह एयरपोर्ट बाकी सुविधाओं से कई वर्षों पहले ही लैस हो चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजा भोज विमानतल को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए जरूरी इमिग्रेशन चेक एवं कस्टम की सुविधाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद यहां से कई देशों के लिए उड़ान का रास्ता आसान हो गया है। वर्षों से तैयार राजा भोज एयरपोर्ट से फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के नाम पर महज साल में कुछ हज उड़ान ही जा पा रही हैं। जबकि इस एयरपोर्ट के बाद आकार लेने वाले इंदौर एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


सांसद शर्मा ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
राजाभोज एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरु करने की अनुमति मिल चुकी हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लोकसभा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की। इसके बाद सांसद ने नगर विमानन मंत्री को अवगत कराया कि विमानतल पर सारी सुविधाएं और सेवा की तैयारियां की जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा जल्द शुरू की जा सकती है। इसके साथ दुबई और सिंगापुर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नायडू को एक पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed