फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Muslim Community Stages Protest, Demands Cow Be Declared National Animal; States: "Consuming Beef

Bhopal News: मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम

Tue, 24 Mar 2026 03:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 03:58 PM IST
सार

भोपाल के इतवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारे लगाए गए। कमेटी के संरक्षक ने कहा कि इस्लाम में गाय का मांस खाना और उसका वध करना हराम है, इसलिए समाज गाय की रक्षा का पक्षधर है।

विज्ञापन
Bhopal News: Muslim Community Stages Protest, Demands Cow Be Declared National Animal; States: "Consuming Beef
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पुराने शहर इतवारा चौराहे पर मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रदर्शन के दौरान गौ माता के सम्मान में मुस्लिम समाज मैदान में जैसे नारे लगे, जिससे पूरे इलाके में माहौल गरमाया।
विज्ञापन


धर्म की व्याख्या के साथ गाय संरक्षण की अपील
प्रदर्शन के दौरान कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि इस्लाम धर्म में गाय का मांस खाना और उसका वध करना हराम माना गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में गाय का दूध और घी समाज के लिए बेहद उपयोगी है, जिसका नियमित उपयोग किया जाता है। हम गौ रक्षा के पक्षधर हैं। हमारे नबी का फरमान है कि न हम गाय को काट सकते हैं और न ही उसका मांस खा सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह
विज्ञापन
विज्ञापन



तनावपूर्ण हालात पर चिंता जताई
मुस्लिम समाज ने देश में गाय और बछड़ों को लेकर बन रहे तनावपूर्ण हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है और इसे जल्द हल करने की जरूरत है। उनका कहना था कि जब समाज गाय को माता का दर्जा देता है, तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में सरकार को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में राहत के बीच बढ़ी तपिश, दो नए सिस्टम से एक बार फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम

प्रधानमंत्री और राज्य सरकार से सीधी अपी
शमशुल हसन ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उनका कहना था कि ऐसा होने से गायों के वध और उससे जुड़ी अफवाहों पर रोक लगेगी, साथ ही वास्तविक दोषियों की पहचान भी आसान होगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक या सांस्कृतिक मांग नहीं है, बल्कि समाज और देश की सुरक्षा एवं शांति के लिए भी जरूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed