फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Molestation case against Assistant Agriculture Director Manoj Chaudhary

Bhopal News: सहायक कृषि संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस, विभाग की महिला कर्मचारी ने की शिकायत

Sat, 09 Nov 2024 09:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 09:22 PM IST
सार

भोपाल के कोहेफिजा थाने में कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया कि मनोज चौधरी पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
Bhopal News: Molestation case against Assistant Agriculture Director Manoj Chaudhary
आरोपी सहायक संचालक मनोज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा पुलिस थाने में छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत उन्हीं के विभाग में नौकरी करने वाली एक महिला कर्मचारी ने की थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित महिला कर्मचारी ने शुक्रवार शाम को थाने जाकर एक लिखित शिकायत की थी। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह काम से कोषालय जा रही थी। एसडीएम हुजूर कार्यालय में सीढ़ियों से उतरते समय सामने से मनोज चौधरी आ रहा था। जैसे ही वह उनके पास पहुंचा, वैसे ही बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मनोज कहने लगा कि बात किया करो, बात नहीं करने पर बदनाम कर दूंगा। पीड़िता का कहना था कि इसके पहले भी वह कई बार इस प्रकार की हरकतें कर चुका था।
विज्ञापन


तीन साल से परेशान करने का आरोप
पीड़ित ने कहा है कि आरोपी मनोज चौधरी पिछले तीन साल से इसी प्रकार से परेशान कर रहा था। घटना के बाद महिला ने तत्काल ही डॉयल 100 को फोन किया तो पुलिस पहुंच गई। उसके बाद अपने पति को घटना की जानकारी दी और शाम को थाने जाकर मनोज चौधरी के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed