फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Message of saving environment in marriage, green-cards with pots instead of cord

Bhopal News: शादी में पर्यावरण बचाने का संदेश, निमंत्रण पत्र की जगह दिए गमले वाले हरित कार्ड

Sun, 07 May 2023 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 May 2023 06:27 PM IST
सार

शादी समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। समारोह में आने वाले लोगों को बुके नहीं लाने के लिए कहा गया था। वहीं, शादी समारोह स्थल पर हरित क्रांति एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाने वाले सेल्फी प्वाइंट लगाए गए।

विज्ञापन
Bhopal News: Message of saving environment in marriage, green-cards with pots instead of cord
पर्यावरण जागरूकता के लिए गमले पर आमंत्रण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के एक परिवार ने पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए कागजी निमंत्रण पत्र की जगह पौधे लगे गमलों का वितरण कर मेहमानों को न्यौता दिया है। उनकी हरित निमंत्रण पत्र की यह पहल खूब सराही जा रही है। इन गमलों को भी घर पर ही तैयार किया गया। 
विज्ञापन


भोपाल में बरखेड़ी निवासी प्रकाश मालवीय की चार मई को शादी थी। प्रकाश ने शादी के कार्ड की जगह पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए गमले पर आमंत्रण देने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता लाना था। प्रकाश ने नर्सरी से पौधे और गमले मंगवाए। गमलों पर वर-वधू का नाम, जगह और तारीख प्रिंट कराई गई। पौधों को घर पर मिट्टी लाकर तैयार किया गया। इसमें लगाने के लिए कलौंजी के पौधे का चयन किया गया, जिसमें आठ दिन में पानी की जरूरत होती है। प्रकाश मालवीय ने बताया कि लोग कार्ड लेकर फेंक देते है। इसलिए हमने 100 के करीब गमले तैयार कराए। ये गमले पर्यावरण की जागरूकता का संदेश देने के साथ ही उनके विवाह की याद भी दिलाएंगे। 
विज्ञापन


पीएम, सीएम को भी भेजे हरित आमंत्रण पत्र
प्रकाश ने बताया कि उन्होंने हरित आमंत्रण पत्र रूपी गमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, महापौर और अलग-अलग समाज के अध्यक्षों को भी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी भी पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल हुई
शादी समारोह में एक बार इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। समारोह में आने वाले लोगों को बुके नहीं लाने के लिए कहा गया था। वहीं, समारोह स्थल पर हरित क्रांति एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाने वाले सेल्फी पाइंट लगाए गए।


लोगों को कर रहे जागरूक 
प्रकाश मालवीय सेवा संकल्प युवा संगठन ग्रुप से जुड़े हैं। यह ग्रुप शहर में लोगों को सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए काम करता है। इसमें 20 युवा जुड़े है। अपने अपने पैसे से ही जागरूकता के कार्यक्रम करते हैं। ग्रुप ने कोरोना के समय मास्क लगाओ, उपहार पाओ जैसे जागरूकता कार्यक्रम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed