फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Insect found in Chole Bhature of Bhopal restaurant, customer complained

Bhopal News: भोपाल के रेस्टॉरेंट के छोले भटूरे में निकाला कीड़ा, ग्राहक ने की शिकायत

Mon, 09 Oct 2023 09:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Oct 2023 09:12 AM IST
सार

दिल्ली की फेमस छोले भटूरे की भोपाल स्थित दुकान में दोपहर 12 बजे नवीन ने रेस्टॉरेंट के स्टॉफ से तीन प्लेट छोले भटूरे ऑर्डर किए। तभी एक प्लेट के भटूरे में कीड़ा निकला। 

विज्ञापन
Bhopal News: Insect found in Chole Bhature of Bhopal restaurant, customer complained
भोपाल के फेमस रेस्टारेंट के छोले में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के एक प्रसिद्ध छोले भटूरे की दुकान पर छोले की सब्जी में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राहक ने खाद्य विभाग को शिकायत की है। 
विज्ञापन

भोपाल के त्रिलंगा में नवीन चौहान परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को वे परिवार के साथ शाहपुरा स्थित फेमस छोले भटूरे रेस्टॉरेंट में गए थे। दिल्ली की फेमस छोले भटूरे की भोपाल स्थित दुकान में दोपहर 12 बजे नवीन ने रेस्टॉरेंट के स्टॉफ से तीन प्लेट छोले भटूरे ऑर्डर किए। तभी एक प्लेट के भटूरे में कीड़ा निकला। 
विज्ञापन


स्टाफ ने कहा- निकालकर फेंक दो
कीड़ा निकलने पर नवीन ने स्टाफ को शिकायत की। इस पर उनको जवाब मिला कि आप उसे निकाल कर फेंक दीजिए। जब इस जवाब पर आपत्ति लेकर मैनेजर को बुलाया तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में नवीन ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर शिकायत की। नवीन ने बताया कि वे सोमवार को लिखित में सभी जगह शिकायत भी देंगे। यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed