{"_id":"631ab3aa21d2db09970ca01b","slug":"bhopal-news-indigo-women-staff-heard-blast-at-bhopal-airport-blast-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो महिला स्टाफ ने ‘बेलास्ट’ को सुना ‘ब्लास्ट’, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो महिला स्टाफ ने ‘बेलास्ट’ को सुना ‘ब्लास्ट’, मचा हड़कंप
Fri, 09 Sep 2022 12:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:40 PM IST
सार
भोपाल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक गलतफहमी के कारण हड़कंप मच गया। इंडिगो की महिला स्टाफ के ‘बेलास्ट’ को ‘ब्लास्ट’ सुन लेने से टायर किलर सिस्टम एक्टिव हो गया। जिससे एक कार के टक्कराने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 9.30 बजे अचानक इमरजेंसी सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। दरअसल इंडिगो की महिला स्टाफ ने बेलास्ट को ब्लास्ट सुन लिया था। यही से पूरी गफलत हुई। इसके बाद बिना कुछ वेरिफाइ किए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिव होने से टायर किलर सिस्टम एक्टिव हो गए। एयरपोर्ट पर आने जाने वाले वाहनों को रोकने का अनाउंसमेंट नहीं होने से एक कार टायर किलर से टकरा गई। जिसके ड्राइवर को सिर और सीने में गंभीर चोट आई। हालांकि बाद में मैसेज को अथॉरिटी की तरफ से ऑडियो टैप दोबारा सुनने पर पूरा मामला समझ में आया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंडिगो मैनेजमेंट को चेतावनी दी। और बयान जारी कर पूरे घटनाक्रम को अन फारच्यूनेट करार दिया।
क्या होता है बेलास्ट
दरअसल जिस फ्लाइट में विशेष रूप से छोटे एटीआर-72 एयरक्राफ्ट में यात्री संख्या कम होती है, उनमें वजन का बैलेंस बनाया जाता है। इसके लिए बेलास्ट का उपयोग करते हैं। इसे बोरो में मिट्टी, रेत, कठोर पत्थर भरकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
क्या होता है बेलास्ट
दरअसल जिस फ्लाइट में विशेष रूप से छोटे एटीआर-72 एयरक्राफ्ट में यात्री संख्या कम होती है, उनमें वजन का बैलेंस बनाया जाता है। इसके लिए बेलास्ट का उपयोग करते हैं। इसे बोरो में मिट्टी, रेत, कठोर पत्थर भरकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
