फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Hundreds of flies were buzzing on samosas, spices, factory sealed

Bhopal News: गंदगी के ढेर पर समोसे, मसाले पर भिन-भिना रही थी सैकड़ों मक्खियां, फैक्ट्री सील

Wed, 10 May 2023 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 May 2023 09:52 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल शहर में लगातार निरीक्षण कर रहा है। बुधवार को बजरिया थाने के पास, शंकराचार्य नगर स्थित इदरीस समोसा में अत्यंत दूषित परिस्थितियों में समोसे का निर्माण किया जाना पाया गया। इस जगह पर कई हजार समोसे एक साथ बनाकर बेचे जाते थे।

विज्ञापन
Bhopal News: Hundreds of flies were buzzing on samosas, spices, factory sealed
भोपाल में गंदगी में बन रहे थे समोसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बजरिया थाना क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में गंदगी के बीच समोसे का निर्माण किया जा रहा था। यहां समोसे को गंदे बोरे से ढंक कर रखा था। आलू के मसाले पर सैकड़ों मक्खियां भिनभिना रही थी। समोसे हॉर्कर्स को तीन रुपए के हिसाब से बेचे जा रहे थे। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज कर इदरीस समोसा फैक्ट्री को सील कर दिया।  
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल शहर में लगातार निरीक्षण कर रहा है। बुधवार को बजरिया थाने के पास, शंकराचार्य नगर स्थित इदरीस समोसा में अत्यंत दूषित परिस्थितियों में समोसे का निर्माण किया जाना पाया गया। इस जगह पर कई हजार समोसे एक साथ बनाकर बेचे जाते थे। यहां पर खाद्य सुरक्षा के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी और समोसा निर्माण में दूषित सामग्री के साथ गंदगी के माहौल में सब काम चल रहा था। बिना खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस प्राप्त किए अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ का निर्माण होने के कारण अभिहित अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार निर्माण क्षेत्र को सील कर दिया। मौके से समोसे के मसाले और मैदा के नमूने एकत्र कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया है। 
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अधिकारियों को फैक्ट्री के मालिक इदरीस खान ने बताया कि उनके द्वारा प्रति समोसा तीन रुपये की दर से हॉकर्स को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed