फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Fire broke out at an illegal gas refilling center in Bhopal's Ashoka Garden, a major accident was

Bhopal News: भोपाल के अशोका गार्डन में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, समय रहते पाया काबू

Sat, 01 Nov 2025 10:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 01 Nov 2025 10:03 PM IST
सार

अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित सम्राट कॉलोनी में शनिवार रात एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा और पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
Bhopal News: Fire broke out at an illegal gas refilling center in Bhopal's Ashoka Garden, a major accident was
रिफिलिंग सेंटर में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित सम्राट कॉलोनी में शनिवार रात एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय दुकान में कई भरे और खाली गैस सिलेंडर मौजूद थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था।जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे हुई। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा और पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि आग पास की अन्य दुकानों या घरों तक नहीं फैली।
विज्ञापन



कपड़ों की मेचिंग दुकान के नाम पर चल रहा था अवैध कारोबार
स्थानीय नागरिकों ने खुलासा किया कि सेंटर कपड़ों की मेचिंग दुकान के नाम पर गुपचुप तरीके से संचालित हो रहा था। यहां रोजाना सुबह से देर रात तक अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफिलिंग की जाती थी। आसपास के लोग लंबे समय से इसे बंद कराने की मांग कर रहे थे, क्योंकि इलाके में कई घर और दुकानें हैं। बावजूद इसके, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों ने मंत्री विश्वास सारंग से अपील की है कि इस अवैध सेंटर को तत्काल बंद कराया जाए और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यह  भी पढ़ें-सरकार बनने से पहले ही कांग्रेस में ताजपोशी, पटवारी ने मसूद को बताया डिप्टी CM का दावेदार, BJP का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन



रिहायशी इलाके में गैस रिफिलिंग से लोगों में नाराजगी
रहवासियों का कहना है कि सम्राट कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह का रिफिलिंग सेंटर चलना बेहद खतरनाक है। उनका कहना है कि प्रशासन को पहले ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। लोगों ने बताया कि शनिवार की रात एक बड़ी त्रासदी टल गई।


यह  भी पढ़ें-एमपी के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed