फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Faiz and Abid also received national awards at the Muslim Professionals Award Ceremony

Bhopal News: मुस्लिम प्रोफेशनल्स अवार्ड सेरेमनी, फैज और आबिद को भी मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 07 Sep 2024 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 04:24 PM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के कार्यक्रम में मेहमानों ने कहा कि जिस मजहब में शिक्षा को अव्वल दर्जे पर बताया है, उस कौम के लोगों के लिए किए जाने वाले यह प्रयास सराहनीय हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Faiz and Abid also received national awards at the Muslim Professionals Award Ceremony
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फैज और आबिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2017 में की गई एक शुरुआत आज वृहद और विस्तारित स्वरूप ले चुकी है। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) ने राजधानी भोपाल में एक मंच सजाया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया। AMP के इस  8वें आयोजन में नेशनल अवॉर्ड्स फॉर एक्सिलेंस की सूची में स्वच्छता एंबेसडर सैयद फैज अली और रियल लाइफ के बजरंगी भाई जान सैयद आबिद हुसैन को भी शामिल किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मेहमानों में काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य विधायक आरिफ मसूद, उत्तर विधायक आतिफ अकील, राजस्थान विश्वविद्यालय  के पूर्व कुलपति प्रो फुरकान कमर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त डॉ उषा खरे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मेहमानों ने AMP के प्रयासों की तारीफ करते हुए सबको एक सूत्र में बांधने के लिए संगठन की सराहना की। मेहमानों ने कहा कि जिस मजहब में शिक्षा को अव्वल दर्जे पर बताया है, उस कौम के लोगों के लिए किए जाने वाले यह प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए AMP के नेशनल को ऑर्डिनेशन टीम के फारुख सिद्दीकी और सफात अहमद अजमेरी ने कहा कि एक छोटी सी शुरुआत अब देश के 200 से ज्यादा शहरों में पहुंच चुकी है। साथ ही AMP से जुड़ा नेटवर्क दुनिया के कई देशों में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान इन्हें भी मिला
एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के 8वे अवार्ड फंक्शन में करीब 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों में करीब 78 ज्यूरी पुरस्कार, 50 माय फेवरेट टीचर अवार्ड दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed