फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Drunk businessman waved revolver in crowd, fired in air, hit youths who came to help

Bhopal News: नशे में धुत कारोबारी ने भीड़ में लहराई रिवॉल्वर, किया हवाई फायर, मदद के लिए आए युवकों को मारा

Mon, 01 Dec 2025 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:13 PM IST
सार

भोपाल के फतेहगढ़ में नशे में धुत एक कारोबारी का कार का टायर फटने पर विवाद हुआ। भीड़ को हमला समझकर उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर कर दिया और युवकों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर रिवॉल्वर जब्त कर ली।

विज्ञापन
Bhopal News: Drunk businessman waved revolver in crowd, fired in air, hit youths who came to help
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सदर मंजिल के पास फतेहगढ़ में रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात नशे में धुत एक कारोबारी ने विवाद के साथ बीच सड़क पर रिवॉल्वर निकाल ली और हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट को प्रकरण दर्ज कर लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तलैया पुलिस के अनुसार राजू टी स्टॉल के सामने रात में ईदगाह हिल्स में रहने वाले पॉल्ट्री फार्म का संचालक विनोद शर्मा कार से आया था। बीच सड़क पर उसकी कार का टायर फट गया। इस बीच टी स्टॉल के आसपास मौजूद युवक उसकी तरफ दौड़े तो उन्हें लगा कि भीड़ मुझ पर हमला करने वाली है। यह सोचकर कारोबारी शर्मा ने कार से लाइसेंसी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और फायर कर दिया। हवाई फायर के बीच लोगों को लगा कि यह व्यक्ति किसी की हत्या करने आया होगा। लोग उनकी रिवॉल्वर पकड़ने की कोशिश करने आगे बढ़े तो युवकों से शर्मा ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दगाबाज महबूबा: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, प्रेमिका से कहा- तूने गेम खेला, भगवान माफ नहीं करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में था आरोपी
पुलिस ने बताया कि कारोबारी घटना के समय पूरी तरह से नशे में था। इसके कारण उन्हें लगा कि भीड़ उन पर हमला करने वाली है। पुलिस ने विनोद शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed