फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Dr. Richa's mother accused son-in-law of murder

Bhopal News: पति पर डॉ. ऋचा की हत्या का आरोप, मां ने कहा- रात घर नहीं जाता था दामाद, दहेज में मांग रहा था घर

Sat, 22 Mar 2025 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

डॉ. ऋचा आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और भोपाल की हमीदिया अस्पताल से एमएस की डिग्री प्राप्त की थी। उनकी शादी चार माह पहले सतना निवासी डॉ. अभिजीत पाण्डेय से हुई थी। मृतका की मां का आरोप है कि पति कई दिनों तक घर नहीं आता था और बेटी को शादी बचाने के लिए समझौता करना पड़ता था।

विज्ञापन
Bhopal News: Dr. Richa's mother accused son-in-law of murder
डॉ. ऋचा पांडे की चार माह पहले ही शादी हुई थी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पति के साथ रहने वाली नवविवाहिता डॉ. ऋचा पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गहराता जा रहा है। नवविवाहिता के पिता के साथ मां रेणु पाण्डेय ने भी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


पुलिस पति डॉ. अभिजीत पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रेणु ने कहा कि मेरी बेटी बहादुर लड़की थी। वह बहुत मजबूत दिल की थी। किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया, वह आत्महत्या नहीं कर सकती। दामाद दहेज में घर की मांग कर रहा था। उसी ने मेरी बेटी की हत्या की है और उसे आत्महत्या बता रहा है। शनिवार को मायके वालों के सामने डॉ. ऋचा का पोस्टमार्टम किया गया। मायके वालों ने भोपाल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार माह पहले शादी करने वाली महिला डॉक्टर की बिस्तर में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शुक्रवार को डॉ. ऋचा का शव शाहपुरा स्थित मकान में बिस्तर पर मिला था। पति उसे अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सतना निवासी डॉ. अभिजीत से डॉ. ऋचा की चार माह पहले शादी हुई थी। ऋचा लखनऊ की रहने वाली थी और जबलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और भोपाल की हमीदिया अस्पताल से एमएस की डिग्री ली। वह वर्तमान में आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी।

ये भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन नहीं करने वाली पत्नी से बच्ची छीनना चाहता है पति, दो साल से मायके में है पीड़िता

कई दिनों तक घर नहीं आता था दामाद
डॉ. ऋचा की मां रेणु ने दामाद डॉ. अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज में दामाद घर मांग रहा था। घटना वाली रात ही पिता से बात की थी, कोई परेशानी नहीं बताई। देर रात भाई को मोबाइल में मैसेज भेजकर ओटीपी बताया। सुबह वह मृत मिली। दामाद चार माह पहले हुई शादी के बाद भी चार-पांच दिन तक घर नहीं आता था। वह किसके साथ और कहां रहता था, पत्नी को नहीं बताता था। मेरी बेटी शादी बचाने के लिए पति से ज्यादा पूछती भी नहीं थी। नई-नई शादी के बाद भी दामाद बेटी का ध्यान नहीं रखता था। इन बातों को लेकर बेटी परेशान रहती थी। अक्सर कॉल पर पति की करतूतों के बारे में बताती थी। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में डॉ. ऋचा के मायके वाले ही मौजूद थे। ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि हत्या और आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed