{"_id":"63df8487e9aae4786a22ac22","slug":"bhopal-news-demonstration-of-congress-seva-dal-young-brigade-sloganeering-against-bjp-government-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: महंगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: महंगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
Sun, 05 Feb 2023 03:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:58 PM IST
सार
पीसीसी मुख्यालय के सामने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन पर बैठे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं हाथ में महंगाई कम करो, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करो, बेरोजगारों को रोजगार दो के पोस्टर लेकर बैठे और नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने रविवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर बैठे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं हाथ में 'महंगाई कम करो', 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करो', 'बेरोजगारों को रोजगार दो' और 'भ्रष्टाचार बंद करो' लिखे बैनर पोस्टर लेकर बैठे थे। उनके द्वारा बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने कहा कि सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही, युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं सेवादल युवा बिग्रेड ने सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करने का भी आरोप लगाया। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देश पर सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के सामने एकजुट हुए थे।