फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Decision to provide water to EMC factories from Bhopal's Big Lake, experts say - water crisis cou

Bhopal News: भोपाल के बड़े तालाब से EMC फैक्ट्रियों को पानी देने का निर्णय, एक्सपर्ट बोले-गहरा सकता है जल संकट

Fri, 31 Oct 2025 04:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:36 PM IST
सार

बड़े तालाब से EMC को पानी देने का फैसला शहर के जल प्रबंधन पर नए सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक जरूरतों के लिए वैकल्पिक जल स्रोत देखना चाहिए। नहीं तो आने वाले वर्षों में भोपाल को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Decision to provide water to EMC factories from Bhopal's Big Lake, experts say - water crisis cou
बड़ा तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बड़े तालाब से रोजाना 2 मिलियन लीटर (MLD) पानी बांदीखेड़ी स्थित EMC फैक्ट्रियों को देने के नगर निगम के फैसले ने शहर में नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि झील से अतिरिक्त पानी निकालने का असर सीधे शहर की घरेलू पानी सप्लाई पर पड़ सकता है, खासकर गर्मियों के दिनों में जब तालाब का जलस्तर पहले से ही नीचे चला जाता है। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि  फैक्ट्रियों को पानी देने से शहर वासियों के पानी सप्लाई पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन



 विशेषज्ञों की चेतावनी
मैनिट के प्रो. जगदीश सिंह का कहना है कि बड़े तालाब से अतिरिक्त पानी देना दीर्घकालिक दृष्टि से नुकसानदायक हो सकता है। तालाब अपनी अधिकतम क्षमता के करीब है। अगर इससे और पानी लिया गया, तो गर्मियों में स्थिति गंभीर हो सकती है। भोपाल के पास 18 वैकल्पिक जल स्रोत हैं, जिनका उपयोग उद्योगों के लिए किया जा सकता है। झील से पानी निकालना आखिरी विकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन




गर्मियों में घट सकता है जलस्तर
प्रो. जगदीश सिंह ने बताया कि अपर लेक फिलहाल भोपाल को 86.4 MLD पानी सप्लाई कर रही है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 99 MLD तक ही है। झील पर पुराने भोपाल के करीब 6 लाख लोग पूरी तरह निर्भर हैं। ऐसे में औद्योगिक उपयोग के लिए अतिरिक्त पानी निकालना झील की क्षमता और शहर की जरूरतों के बीच असंतुलन पैदा कर सकता है।वहीं जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गर्मियों में तालाब का स्तर 3 से 4 फीट तक घट जाता है। ऐसे समय में हर बूंद कीमती होती है। औद्योगिक उपयोग के लिए पानी निकालना नागरिक आपूर्ति पर सीधा असर डाल सकता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-डिप्टी CM ने जेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


बढ़ेगा जल संकट का खतरा
बड़े तालाब पर हो रहे अतिक्रमण की लड़ाई लड़ रहे राशिद नूर खान का कहना है कि बड़े तालाब में कब्जा बढ़ा रहा है इस कारण तालाब का आकार छोटा होता जा रहा है। ऐसे में उद्योग के लिए पानी देना सही नहीं हैं। बड़े तालाब का जलस्तर लगातार घटने से न केवल नागरिक सप्लाई प्रभावित होगी, बल्कि झील के पारिस्थितिक तंत्र पर भी असर पड़ेगा। पानी कम होने से झील में ऑक्सीजन की मात्रा घटती है, जिससे जलीय जीवन प्रभावित होता है और झील की स्व-शुद्धिकरण क्षमता भी घट जाती है।

यह भी पढ़ें-सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा

क्या हो सकता है असर
-झील का जलस्तर कम होने से घरेलू सप्लाई में कटौती करनी पड़ सकती है।
- पुराने भोपाल के कुछ हिस्सों में टैंकर सप्लाई पर निर्भरता बढ़ सकती है।
- जलाशयों में तलछट (सिल्ट) बढ़ने से स्टोरेज क्षमता और घटेगी।
- झील का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ सकता है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed