फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Congress accuses BJP of winning the election with fake votes, complaint to commission handed over

Bhopal News: कांग्रेस का भाजपा पर फर्जी वोटों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया, नरेला की सूची सौप आयोग को शिकायत

Tue, 29 Aug 2023 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश विधानसभा से पहले कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर भोपाल की नरेला विधानसभा सीट पर फर्जी वोटों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग को शिकायत की है।

विज्ञापन
Bhopal News: Congress accuses BJP of winning the election with fake votes, complaint to commission handed over
कांग्रेस नेता फर्जी वोटर लिस्ट के दस्तावेज लेकर आयोग के कार्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्टों में गड़बड़ी की निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। मंगलवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला फर्जी वोटरों के दस्तावेज कंधे पर रखकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया के साथ मुख्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे। उन्होंने गलत नाम जोड़ने की शिकायत कर जांच करने की मांग की। शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी वोटरों से चुनाव जीतती आ रही है।
विज्ञापन

मनोज शुक्ला ने अपनी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपने के बाद कहा कि नरेला में वोटर लिस्ट में गलत नाम जोड़े गए हैं। इसमें मृत लोगों, विधानसभा क्षेत्र से बाहर शिफ्ट हो चुके लोग व दूसरी जगह अपना नाम जुड़वा चुके लोग भी शामिल हैं। शुक्ला ने अपनी शिकायत में 35 हजार लोगों की बूथ वार जानकारी दी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज सौंप कर ये नाम हटाने की मांग की। 
विज्ञापन

नहीं किया गया सत्यापन
शुक्ला ने आरोप लगाया कि नरेला से घर छोड़कर जा चुके और जिन लोगों की मृत्यु हो गई। उन लोगों का बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार से सत्यापन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते मतदाता सूचियों में गलत मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। शुक्ला ने कहा कि इससे निश्चित ही निष्पक्ष चुनाव की संभावना कम होती है। शुक्ला ने कहा कि मेरा आग्रह है कि सूची में दर्ज मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर नाम विलोपित किए जाने की कार्रवाई करने संबंधित निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार इन्हीं फर्जी वोटों से चुनाव जीत रही है, इसीलिए ये नाम तत्काल प्रभाव से हटाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed