फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: CM retaliates on Kamal Nath's statement that he will make Madhya Pradesh an insult

Bhopal News: कमलनाथ के मदिरा प्रदेश बनाने वाले बयान पर सीएम का पलटवार, बोले- मध्य प्रदेश का अपमान

Thu, 23 Feb 2023 02:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Feb 2023 02:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी को मध्य प्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से, लगाव नहीं हैं। वो जहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वो मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं। यह मध्य प्रदेश का अपमान हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: CM retaliates on Kamal Nath's statement that he will make Madhya Pradesh an insult
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के बाद सियासत भी गरमा गई हैं। एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के दिये बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया हैं। सीएम ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश का अपमान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी को मध्य प्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से, लगाव नहीं हैं। वो जहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वो मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं। यह मध्य प्रदेश का अपमान हैं। यह मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान हैं। यह मध्य प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं का अपमान हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह मध्य प्रदेश के भोले-भाले लोग मेहनती, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त हैं। आप उनका अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता को ऐसे आहत मत कीजिए। आप का विरोध हमसे हैं। तो आप हमें गाली दीजिए, लेकिन हम मध्य प्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अगर आबकारी नीति बनाई है, तो जन भावनाओं को देखते हुए बनाई हैं। माताओं, बहनों के सम्मान को देखते हुए बनाई हैं। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई हैं।  
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश नई शराबनीति को लेकर बुधवार को कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश रख दी हैं। यहां राशन महंगा और शराब सस्ती हैं। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकाली चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed