फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bloody clash between two parties in Purani Galla Mandi, six people injured

Bhopal News: पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आपस में चली तलवारें, छह लोग घायल

Tue, 24 Dec 2024 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Dec 2024 02:42 PM IST
सार

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मंगलवार सुबह पथराव की घटना सामने आई।इसमें लगभग छह लोग घायल हो गए हैं। घटना की मूल वजह दो दिन पहले हुई मारपीट को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Bloody clash between two parties in Purani Galla Mandi, six people injured
झगड़े में तलवारें लहराते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद स्थित पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पथराव में करीब छह लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो दिन पहले सड़क पर तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मंगलवार की घटना उसी को लेकर हुई है।  पहले हुए विवाद में जहांगीराबाद थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। माहौल ना खराब हो इसलिए घटनास्थल पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। दो आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही थी। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम से और बल मंगाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और पथराव हो  गया। भीड़ में कई लोग हथियार लेकर खुले में आ गए। यहां महिलाओं से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद आज ये विवाद बड़ा हो गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया था। पिछले तीन दिन से इस रास्ते से हम निकल नहीं पा रहे थे। इसके चलते यह विवाद की स्थिति बनी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार अक्सर तेज गाड़ी चलाकर निकलते हैं। छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, इसी कारण रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed