फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bloody clash between two groups over possession of government land, two dead, dozens seriously in

Bhopal News: सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर दो गुटों में खूनी संषर्घ, दो की मौत, दर्जनभर गंभीर

Sat, 11 May 2024 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 May 2024 12:53 PM IST
सार

एसपी देहात प्रमोद सिन्हा के मुताबिक ग्राम पंचायत भमोरा के ग्राम सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन
Bhopal News: Bloody clash between two groups over possession of government land, two dead, dozens seriously in
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद के पास आज सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इतना नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात प्रमोद सिन्हा के मुताबिक ग्राम पंचायत भमोरा के ग्राम सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में जसवंत गुर्जर और रंगलाल गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ही मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed