फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal accident, nanny's dumper hit a girl died, father and friend in critical condition

Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा, ननि के डंपर की चपेट में आने से एक लड़की की मौत, पिता व सहेली की हालत गंभीर

Sat, 27 Jan 2024 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Jan 2024 03:51 PM IST
सार


भोपाल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कार का अचानक गेट खुलने से स्कूटी सवार गिरके डंपर की चपेट में आ गए। एक लड़की की मौत और दो अन्य गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal accident, nanny's dumper hit a girl died, father and friend in critical condition
भोपाल में सड़क दुर्घटना में एक लड़की की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सरस्वती प्रकाशन के सामने शनिवार सुबह  भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 10 बजे सिलावटपुरा निवासी शरीफ खां अपनी बेटी माबिया खान और उसकी सहेली सादिका खान को पुराने नगर निगम मुख्यालय सदर मंजिल के पास स्थित शासकीय विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंचाने जा रहे थे। माबिया खान कक्षा दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। शरीफ बेटी और उसकी सहेली को बाइक में बैठाकर सरस्वती प्रकाशन के सामने से सदर मंजिल की तरफ जाने वाली सड़क से जा रहे थी। सरस्वती प्रकाशन के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी कार चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। कार का दरवाजा खुलने के कारण शरीफ की बाइक कार के गेट से टकराकर पलट गई। हादसे में शरीफ और दोनों किशोरियां सड़क पर गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ नहे नगर निगम के ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में माबिया की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि माबिया के पिता और बाइक चालक शरीफ खां और माबिया की सहेली सादिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी रही कोतवाली व तलैया पुलिस
हादसा शनिवार सुबह करीब दस बजे हुआ है, इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक सीमा विवाद को लेकर तलैया और कोतवाली पुलिस उलझी  रही। है। घटना में 10 मीटर क्षेत्र में खून फैल गया। हादसे के बाद आक्रोशित पीड़ितों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, इसके बाद तलैया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। हालांकि कार चालक कौन है, पुलिस इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed