{"_id":"685384d2538b0efcaf092e59","slug":"bhopal-news-b-tech-student-commits-suicide-by-hanging-himself-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Thu, 19 Jun 2025 09:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:02 AM IST
सार
पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। खुदकुशी के कारणों का खुलासा मर्ग जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
खुदकुशी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपलानी इलाके में रहने वाले एक बीटेक छात्र ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। परिजनों भोपाल पहुंच गए हैं, उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मर्ग जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुदित पटेरिया पुत्र कांताप्रसाद पटेरिया (23) मूलतः पन्ना का रहने वाला था। फिलहाल वह रायसेन रोड स्थित पटेल नगर मल्टी में रहता था और निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोस्तों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सांप ने डंसा तो युवक ने खुद ही काट डाली अपनी उंगली, कटा हिस्सा लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भोपाल पहुंच गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मुदित परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जबकि पिता पूजापाठ का काम करते हैं। शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी गई है।
