फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: After the wife and son were burnt in the fire, an old man also died

Bhopal News: आग से जले पत्नी और बेटे के बाद बुजुर्ग की भी मौत, शिवरात्रि के दिन गैस रिसाव में 11 झुलसे थे

Mon, 10 Mar 2025 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के दिन बागसेवनिया इलाके में एक परिवार के 11 लोग गैस रिसाव के कारण आग में झुलस गए। हादसे में बुजुर्ग महिला मनोरमा और नवल किशोर की मौत हो गई। इलाज के दौरान परिवार के मुखिया बृजकिशोर की भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: After the wife and son were burnt in the fire, an old man also died
भोपाल में गैस रिसने के बाद लगी आग में तीसरी मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागसेवनिया इलाके में महाशिवरात्रि के दिन सिलेंडर से गैस रिसने के बाद एक ही परिवार को ग्यारह लोग झुलस गए थे। इस हादसे में की बुजुर्ग महिला और बेटे के बाद अब बुजुर्ग व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संत आसाराम नगर में रहने वाले शासकीय कर्मचारी नवल किशोर (56) के घर महाशिवरात्रि पर पूजन का आयोजन किया गया था। परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार और पड़ोसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पूजन के दौरान किचन में गैस सिलेंडर बदलते समय गैस लीक हुई और वह कमरों में भर गई, तभी कमरे में जल रहे दीपक से आग लग गई थी। आग से परिवार के ग्यारह लोग चपेट में आकर झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आग से झुलसी घर की बुजुर्ग सदस्य और नवल किशोर की मां मनोरमा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद नवल किशोर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। रविवार को निजी अस्पताल में भर्ती घर के मुखिया बृजकिशोर शुक्ला की भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 
विज्ञापन


भोपाल केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, प्रताडऩा का आरोप
भोपाल। भोपाल केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पेट में तकलीफ के चलते उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पहले पुलिस फिर जेल में प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय प्रकाश चंद्र जैन रायसेन जिले के बाड़ी का रहने वाला था। मृतक के भाई सुरेन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे अड़ीबाजी के झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया था। बीमारी के बावजूद जेल में उसके साथ मारपीट गई है। विचाराधीन बंदी की मौत का मामला होने के कारण न्यायिक जांच की सिफारिश की गई है। परिजनों का आरोप है कि 14 फरवरी से भोपाल जेल में बंद थे राजेश को प्रताडि़त किया गया, क्योंकि बाड़ी निवासी रितिक जैन जो थाने का निगरानी बदमाश है, उसके कहने पर पुलिस प्रताडि़त कर रही थी। रितिक जैन अपराधी था, जिस कारण उसके खिलाफ समाचार प्रकाशित किया था। मृतक की पत्नी चांदनी जैन ने कहा कि जब मिलने आते थे तो प्रताडि़त करने की शिकायत करते थे। प्रताडऩा की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की है, लेकिन कोईठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed