{"_id":"63b8460de197c12b1f7f242d","slug":"bhopal-news-accused-who-became-shaan-pandit-from-faizal-got-the-minor-aborted-three-times-now-the-accused-do","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: फैजल से शान पंडित बने आरोपी ने नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन, अब आरोपी डॉक्टर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: फैजल से शान पंडित बने आरोपी ने नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन, अब आरोपी डॉक्टर भी गिरफ्तार
Fri, 06 Jan 2023 09:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:32 PM IST
सार
मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित इसी इलाके में रहती है। जब वह 2019 में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब वहां आने वाले शान पंडित नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। उस समय लड़की की उम्र महज 16 साल थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन
भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद तीन बार कराया अबॉर्शन
- फोटो : social media
विस्तार
राजधानी भोपाल में फैजल नामक के युवक ने शान पंडित बनकर नाबालिक से पहले दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैजल सैयद अब्बास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में खुलसा हुआ कि आरोपी ने दलित नाबालिग का तीन बार अबॉर्शन कराया। आरोपी ने दो बार दवा देकर और एक बार 50 हजार रुपए देकर बागसेवनिया के बीएचएमएस डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव के क्लीनिक पर अबॉर्शन कराया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसका क्लीनिक सील कर दिया है।
मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित इसी इलाके में रहती है। जब वह 2019 में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब वहां आने वाले शान पंडित नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। उस समय लड़की की उम्र महज 16 साल थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। खुद को शान पंडित कहने वाला युवक उसे घुमाने-फिराने ले गया। 2019 में उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना लिए। पीड़िता के विरोध करने पर उसने उसे शादी का झांसा दिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तार तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में 13 दिसंबर को शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी सैयद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था।
अब पुलिस आरोपी डॉक्टर से गिरफ्तार कर उसके द्वारा गैरकानूनी तरीके से अबॉर्शन और किसी का करने समेत नाबालिक के समेत में जानकारी निकाल रही है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके अबॉर्शन की जानकारी आरोपी फैजल सैयद अब्बास के माता-पिता और भाई को भी थी। पीड़िता को आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने की भी धमकी दे रहा था।