{"_id":"6739e160aa7dc6ac48038416","slug":"bhopal-news-abhimanyu-is-teaching-small-legal-nuances-so-that-big-losses-can-be-avoided-know-what-program-is-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 'अभिमन्यु' सिखा रहा छोटी कानूनी बारीकियां, ताकि बड़े नुकसान से बचें, जानें क्या है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 'अभिमन्यु' सिखा रहा छोटी कानूनी बारीकियां, ताकि बड़े नुकसान से बचें, जानें क्या है कार्यक्रम
Sun, 17 Nov 2024 05:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:58 PM IST
सार
पुलिस के इस "अभिमन्यु अभियान" के तहत स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक और शासकीय अशासकीय संस्थाओं में पुलिस विभाग के जानकार अधिकारी लोगों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस और स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों का फैलता जाल, बाजार से लेकर स्कूलों तक में असुरक्षित बच्चियां, घरों में बिगड़ते पारिवारिक समीकरण और बनते कलह के हालात। ऐसे में जरूरत पड़ी कानूनी जानकारी। मप्र पुलिस ने इसके बेहतर प्रचार प्रसार और लोगों को कानूनी जानकारियों से वाकिफ कराने एक अभियान चलाया है। पुलिस के इस "अभिमन्यु अभियान" के तहत स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक और शासकीय अशासकीय संस्थाओं में पुलिस विभाग के जानकार अधिकारी लोगों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अयोध्या नगर स्थित बम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति कानून में विधिक प्रावधानों की जानकारी, मोबाइल से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी, अनजान नंबर से आने वाले कॉल को नहीं उठाना, किसी को ओटीपी पासवर्ड नहीं देना, किसी अनजान लिंक पर टच नहीं करना, किसी लिंक पर रिप्लाई नहीं देना आदि के बारे में समझाया।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस के सभी हेल्पलाइन नंबरों को उनको बताया गया। इस दौरान छात्राओं को गुड टच बेड टच के बारे में भी बताया गया। इस दौरान ऊर्जा डक्स/विशेष किशोर पुलिस ईकाई, बाल कल्याण, अधिकारी संवैधानिक प्रावधान, विधिक प्रावधान कोई भी बच्चा या कोई भी महिला किसी तरह की हिंसा, शारीरिक शोषण मारपीट, मानसिक हिंसा, घरेलू हिंसा से पीड़ित हो तो तुरंत कार्रवाई ऊर्जा डेस्क/ बाल कल्याण अधिकारी हेतु उनको बताया गया। इस अवसर पर बाल संप्रेषण/बाल कल्याण समिति/किशोर पुलिस इकाई आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
