फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A young man who had gone to meet his girlfriend was burnt and buried in a field

Bhopal News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को जलाकर खेत में दफनाया, ऐसे हुआ घटना का खुलासा

Fri, 01 Dec 2023 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

भोपाल के कोलार इलाके में खेत से आधी जली लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के साथ खेत पर पहुंची पुलिस को देख भारी भीड़ जमा हो गई थी। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: A young man who had gone to meet his girlfriend was burnt and buried in a field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या कर उसे खेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक पिछले कई दिनों से घर से लापता था। घर वालों ने उसके गुम होने की खबर पुलिस को भी दी थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां प्रेमिका के भाई ने युवक की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को जलाकर एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को खेत से अधजली लाश बरामद की है। पुलिस को देख खेत में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
ये पूरा मामला कोलार इलाके के कजलीखेड़ा के पास बोरदा गांव का है। युवक संजू सिसोदिया (22) 23 नवंबर से गुमशुदा था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिजन ने 25 नवंबर को कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के नहीं मिलने पर संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ। इसमें बताया कि युवती के भाई ने ही प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को जलाकर खेत में दफनाया दिया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अर्ध जली लाश को निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने उतारा मौत के घाट
पुलिस ने संदेह के आधार पर युवती के भाई भूरा धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का युवक के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी से नाराज होकर उसने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को जलाकर खेत में दफना दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed