फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A massive fire in Bhopal's Karond Mandi caused panic, a fire broke out in a makhana warehouse, go

Bhopal News: भोपाल की करोंद मंडी में भीषण आग से मचा हड़कंप, मखाने के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल खाक

Wed, 15 Oct 2025 04:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 15 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के करोंद मंडी  बुधवार को ड्राई फ्रूट्स के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। आग मखाने से भरे गोदाम में लगी, जिसमें लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक सारा स्टॉक जल चुका था।

विज्ञापन
Bhopal News: A massive fire in Bhopal's Karond Mandi caused panic, a fire broke out in a makhana warehouse, go
करोंद मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की करोंद मंडी बुधवार सुबह उस समय दहशत में आ गई जब एक ड्राई फ्रूट्स के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। आग मखाने से भरे गोदाम में लगी, जिसमें लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारी ने भारी स्टॉक रखा था, जो आग की लपटों में चंद मिनटों में स्वाहा हो गया। भोपाल की सबसे व्यस्त मंडियों में से एक करोंद में हुई यह आगजनी की घटना न सिर्फ बड़ा आर्थिक नुकसान लेकर आई, बल्कि त्योहारी सीजन के बीच व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा गई है। घटना की जांच जारी है और फायर विभाग शॉर्ट सर्किट की संभावना पर काम कर रहा है। आग कैसे लगी, यह जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आगजनी की यह घटना सुबह करीब 8 बजे सामने आई। गोदाम से धुआं उठता देख मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक सारा स्टॉक जल चुका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किसानों के साथ जीतू पटवारी पहुंचे शिवराज के बंगले, पुलिस ने रोका तो पीसीसी से पैदल गए पटवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार से पहले भारी स्टॉक बना नुकसान की वजह
जानकारी के मुताबिक, जिस गोदाम में आग लगी वह व्यापारी आशीष सिंह का है, जिसे उन्होंने छह महीने पहले ही बनवाया था। दीवाली और सर्दियों में मखाने की मांग बढ़ने के चलते गोदाम में माल का भारी स्टॉक रखा गया था। लेकिन इस बड़ी तैयारी पर आग ने पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें-सनातनी दिवाली मनाने की मुहिम तेज, हिंदुओं से ही खरीदारी की अपील, पोस्टर लेकर पहुंचे हिंदू संगठन

व्यापारी और हम्माल भी जुटे आग बुझाने में
आग लगने के बाद हालात ऐसे बन गए कि दमकल के पहुंचने से पहले मंडी में मौजूद व्यापारी और हम्माल खुद ही पानी और बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। मंडी व्यापारी के अनुसार अंदर रखा लगभग सारा मखाना जल गया है। आग के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed