{"_id":"68a931b32cc0bb4cd80a12d1","slug":"bhopal-news-a-bus-ran-over-an-engineer-riding-a-bike-while-returning-from-his-company-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: नौ माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया, कंपनी से लौट रहे युवा इंजीनियर को बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: नौ माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया, कंपनी से लौट रहे युवा इंजीनियर को बस ने रौंदा, मौत
Sat, 23 Aug 2025 08:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:43 AM IST
सार
भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात एक बस ने बाइक सवार 34 वर्षीय इंजीनियर पुनीतधर द्विवेदी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पुनीत को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुनीतधर द्विवेदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास यात्रियों से भरी बन से एक इंजीनियर को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक यत्रियों को बस के अंदर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल इंजीनियर को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय पुनीतधर द्विवेदी पुत्र भास्कर द्विवेदी मानस कॉलोनी फेस-1 में परिवार के साथ रहते थे। भोपाल से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई करने के बाद पुनीतधर द्विवेदी कुछ महीनों से वी-गार्ड नामक कंपनी में टेरिटेरी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे। गुरुवार रात पुनीतधर विदिशा में कंपनी के कर्मचारियों की बैठक लेकर लौट रहे थै। वह सूखीसेवनिया टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक को यात्रियों से भरी बस ने पीछे से रौंद दिया। हादसे में इंजीनयर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दोस्तों ने आरोप लगाया कि जिस एंबुलेंस से पुनीत को अस्पताल पहुंचाया गया, उसमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम नहीं था। अधिक खून बहने के कारण मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नवजात को नहीं पता, पिता नहीं रहे
पुनीत ने करीब ढाई वर्ष पहले रीवा निवासी युवती से अरेंज मैरिज की थी। उनके पिता एमपीईबी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। बड़े भाई भी इंजीनियर हैं और भोपाल में रहते हैं। पुनीत के यहां नौ महीने पहले ही एक बेटी का जन्म हुआ है। यह इकलौती बेटी को पता नहीं कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। जवान बेटे की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरी कॉलोनी में मातम पसरा है, लेकिन उस नवजात को कुछ पता नहीं कि उसके पिता के साथ क्या हुआ। पुनीत की पत्नी भी बेसुध हो रही है। उसको चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही रखा गया है।
विज्ञापन
