फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 5th pass senior officer of DGP office became police officer, arrested

Bhopal News: 5वीं पास ने डीजीपी कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बन पुलिस अधिकारियों को लगाया चूना, गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

29 वर्षीय आरोपी बुद्धसेन मिश्रा ने एक महीने में 100 पुलिस कर्मी और अधिकारियों को फोन किया, लेकिन  ठगी नहीं कर सका। क्राइम ब्रांच ने शिकायत के बाद आरोपी को भोपाल में निशातपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bhopal News: 5th pass senior officer of DGP office became police officer, arrested
आरोपी बुद्धसेन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को ठगी करने वाले 5वीं पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय आरोपी बुद्धसेन मिश्रा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को फोन करके ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने के साथ ही विभागीय जांच की धमकी देकर ठग चुका है। वह खुद को डीजीपी कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी बताता था। इस बार उसने एक महीने में 100 पुलिस कर्मी और अधिकारियों को फोन किया, लेकिन  ठगी नहीं कर सका। क्राइम ब्रांच ने शिकायत के बाद आरोपी को भोपाल में निशातपुरा से गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

भोपाल क्राइम ब्रांच को डीजीपी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी बन कर पुलिस कर्मियों को पोस्टिंग, ट्रांसफर और विभागीय जांच में फंसाने की धमकी देने को लेकर शिकायत मिली। इसकी जांच में आरोपी के ठग होने का पता चला, जिसकी लोकेशन रायपुर में मिली। क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर में ढेरा डाला, लेकिन आरोपी बुद्धसेन मोबाइल बंद कर वहां से निकल गया। कुछ दिनों पर उसके निशातपुरा में होने की सूचना मिली। जहां से क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुद्धसेन मूलत: रीवा जिले के ग्राम औभरी का रहने वाला है। वह रायपुर में उसकी बहन के साथ रह रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि  आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल एवं तीन सिम कार्ड जब्त किए है। उसने पूछताछ में स्वीकार कि वह पुलिस अधिकारी बनकर ट्रांसफर व निलंबन के नाम पर फर्जी फोन कॉल कर पैसो की मांग कर रहा था, लेकिन किसी कर्मचारी ने पैसे नहीं दिए। उसके मोबाइल की जांच में पिछले एक महीने में 100 पुलिस के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आरक्षकों को फोन करने की जानकारी मिली है।    
विज्ञापन


ऐसे देता था वारदात 
आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर गूगल से सभी पुलिस कण्ट्रोल रूम के नम्बर प्राप्त करके जिले मे पदस्थ एसआरसी बाबू का नम्बर प्राप्त करके उनसे स्थांतरण के लिये दिये अधिकारी/कर्मचारी की जानकारी प्राप्त करने के बाद अधिकारी/कर्मचारी से सम्बंधित थाना प्रभारी को फोन करके अधिकारी / कर्मचारियों को फोन पर बात करने का आदेश देता था । अधिकारी/कर्मचारी द्वारा फोन करने पर उनसे उनके द्वारा दिए आवेदन पर ट्रांसफर हेतु पैसे की बात करता था एवं कुछ कर्मचारियो को उनकी शिकायत होने का बताकर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करने की धमकी देकर पैसो की मांग करता था । आरोपी अधिकारी के लहजे में बात करता था इस कारण कुछ अधिकारी/कर्मचारियों को आरोपी पर शक नहीं होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में गार्ड की नौकरी करता था 
आरोपी होटल गुरुकृपा इंदौर मे गार्ड का काम करता था।वह कभी कभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के वाहन मे लगे वायरलेस सेट से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे सुनता था। आरोपी ने जानकारी प्राप्त कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर कर्मचारियों को डरा धमकाकर उनसे पैसो की मांग की जा सकती है। 


पहले भी हो चुका है गिरफ्तार 
आरोपी बुद्धसेन मिश्रा इसी तरह पुलिस कर्मियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में वर्ष 2021 में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ने उसके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर चुके है। इस मामले में वह जेल जा चुका है। जहां से बेल पर छूटने के बाद वह फिर पुलिस कर्मियों को ही ठगने की कोशिश करने लगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed