{"_id":"664332dc230de23ee90692c5","slug":"bhopal-news-25-year-old-doctor-suffers-heart-attack-while-on-duty-in-bmhrc-dies-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बीएमएचआरसी में ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बीएमएचआरसी में ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत
Tue, 14 May 2024 03:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 14 May 2024 03:16 PM IST
सार
डॉक्टर सोमवार देररात ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द उठा। साथियों ने सीपीआर दिया, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
डॉक्टर की मौत (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल मेमोरियल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय डॉक्टर को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुय कर दी है। मृतक डॉक्टर हरियाणा के गुरूग्राम के रहने वाले थे। निशातपुरा थाना के उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय डॉ. दीपक शर्मा गुरुग्राम के रहने वाले थे। एमबीबीएस करने के बाद वे बीएमएचआरसी अस्पताल से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार देर रात वे अस्पताल में ड्यूटी पर थे, तभी उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद स्टॉफ के लोगों को बताया। उनके साथियों ने उनको सीपीआर दिया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। सीनियर डॉक्टर पहुंचे और जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
