फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Negligence in treatment of pregnant woman led to death, license of Bhopal Hospital Multispecialty Trau

Bhopal: गर्भवती के इलाज में लापरवाही से हुई मौत, भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर का लाइसेंस निरस्त

Mon, 03 Feb 2025 11:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Feb 2025 11:23 PM IST
सार

 गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही और महिला की मृत्यु होने पर भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर इब्राहिमपुर रोड बैरसिया का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Negligence in treatment of pregnant woman led to death, license of Bhopal Hospital Multispecialty Trau
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही और महिला की मृत्यु होने पर भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर इब्राहिमपुर रोड बैरसिया का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। महिला की मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जांच करवाई गई थी। जांच के दौरान अस्पताल द्वारा लापरवाही की जानकारी सामने आई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति भोपाल के अनुमोदन पश्चात अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है ।
विज्ञापन



यह है पूरा मामला
बैरसिया के मेंंगीपुरा निवासी- 33 वर्षीय महिला का प्रसव पिछले साल 22 अक्टूबर को भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर इब्राहिमपुर रोड बैरसिया में हुआ था। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर महिला को भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल लाते समय पर महिला की दुखद मृत्यु हो गई थी। महिला की मृत्यु की जानकारी मिलने पर विभाग द्वारा उसी दिन प्रकरण की जांच के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जांच में जानकारी सामने आई कि  महिला कि प्रसव पूर्व जांच स्थानीय एएनएम द्वारा की गई थी। साथ ही सिविल अस्पताल बैरसिया में भी परीक्षण किया गया था। महिला को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में भी जांच हेतु लाया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को पूर्व में गर्भपात और सिजेरियन डिलीवरी होने के कारण उच्च जोखिम गर्भवती महिला के तौर पर चिन्हित भी किया गया था। जांच दल द्वारा अस्पताल में महिला के उपचार से संबंधित सभी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया एवं अस्पताल प्रबंधन व परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


विशेषज्ञ के अनुपस्थित में दिया गया किया इलाज 
 जांच दल ने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच में यह पाया कि महिला को लगभग 10:30 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद डिलीवरी करवाई गई। इन 10:30 घंटे में किसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला का परीक्षण नहीं किया गया। अस्पताल में रक्तकोष की अनुपलब्धता होने के बावजूद प्रसूता को तत्काल रेफर किए जाने के बावजूद चिकित्सालय में ही सिजेरियन डिलीवरी का निर्णय लिया गया । जबकि महिला में रक्तस्त्राव की आशंका थी। महिला को प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित रहने पर उपचार दिया गया। रेफर करते समय भी अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही सामने आई है। महिला को बिना किसी प्रशिक्षित चिकित्सक अथवा पैरामेडिकल स्टाफ के बिना केवल ड्राइवर के साथ भोपाल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन व लाइसेंस निरस्त किया गया
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण प्रसूता की दुखद मृत्यु को देखते हुए भोपाल हॉस्पिटल न्यू स्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर 205, वार्ड नंबर-12 इब्राहिमपुर रोड बैरसिया को मप्र उपचर्यागृह एवं रुजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 (यथा संशोधित 2021) के अध्याय 2 की कंडिका  6 (1) के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया गया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को उनका पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया। अस्पताल द्वारा उत्तर असमाधानकारक होने के फलस्वरूप अस्पताल को जारी पंजीयन व लाइसेंस निरस्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव सेवाएं दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा हाईरिस्क के रूप में चिह्नित महिला को अस्पताल द्वारा निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत उपचारित नहीं किया गया। अस्पताल की लापरवाही को देखते हुए लाइसेंस निरस्त किया गया है। अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सकीय गतिविधि संचालित नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed