फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP's first pod hotel is ready at Bhopal station, will start soon, rooms with all facilities will be av

Bhopal: MP का पहला पॉड होटल बनकर तैयार, भोपाल स्टेशन पर जल्द होगा शुरू

Mon, 24 Mar 2025 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 24 Mar 2025 08:11 PM IST
सार

Pod hotel प्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन में बनकर तैयार हो गया है। इसका शुभारंभ 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के कमरे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Bhopal: MP's first pod hotel is ready at Bhopal station, will start soon, rooms with all facilities will be av
पॉड होटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश का पहला पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन में बनकर तैयार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसका शुभारंभ 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के कमरे उपलब्ध हैं। अधिकारियों के अनुसार किराया अभी इनक किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में किराए की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन






पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा

1-    एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे।
2-    वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

3-    बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है।
4-    टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5-   गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं।
6-   लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है।
7-   चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है।
8-  फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
9-   टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है।
10-  मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है।
11-   सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है।
12-. सिंगल पॉड  58 पॉड बनाए गए हैं।
13- फैमिली 20 पॉड  इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-बीजेपी विधायक चिंतामणि के पक्ष में उतरे पीसीसी चीफ पटवारी, बोले- नोटिस देना लोकतंत्र की हत्या का संकेत


जाने क्या है पॉड होटल
पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान में विकसित किया गया था। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल नुमा इकाइयों में यात्रियों के ठहरने की सुविधा दी जाती है। यह उन यात्रियों के लिए आदर्श होता है जो किफायती दर पर ठहरने की सुविधा चाहते हैं। पॉड होटल में कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।


आसानी से उपलब्ध बुकिंग विकल्प
पॉड होटल की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। यात्रियों को बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा।

यात्रियों के लिए आरामदायक और किफायती ठहराव
भोपाल रेलवे स्टेशन पर खुलने वाला यह पॉड होटल यात्रियों को आरामदायक और किफायती ठहराव प्रदान करेगा। खासकर उन यात्रियों के लिए यह उपयोगी होगा, जो कुछ समय के लिए विश्राम करना चाहते हैं या ट्रेन के लंबे इंतजार में बेहतर विकल्प खोज रहे हैं।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया शुरू
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग 20 अक्टूबर 2019 को शुरू की गई थी और लगभग 6 साल बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों के आरामदायक और किफायती ठहराव को सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में घटे टीबी के मरीज लेकिन बड़े शहरों में बढ़े, भोपाल में सबसे ज्यादा बढ़े


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed