फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP Board 10th and 12th results will be declared in the last week of April, around 10% copies have been

MP Board Result: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, दस फीसदी कॉपियों की जांच हुई

Wed, 19 Mar 2025 09:24 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 19 Mar 2025 09:24 AM IST
सार

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आ सकता है। अब तक दस फीसदी के करीब कॉपियों की जांच हो गई है। कॉपियों जांचने का काम लगातार जारी है।

विज्ञापन
Bhopal: MP Board 10th and 12th results will be declared in the last week of April, around 10% copies have been
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड की  बोर्ड ने परीक्षाओं के संचालन के साथ ही कॉपी चेकिंग का काम शुरू कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 10 फीसदी के करीब कांपियों की चेकिंग हो चुकी है। 21 मार्च से दूसरे चरण की जांच शुरू होगी। वहीं अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। एमपी के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष  17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनकी 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। वहीं इवैल्यूएशन में गड़बड़ी रोकने के लिए बोर्ड ने नया आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकनकर्ताओं में कसावट लाने के लिए मूल्यांकान को तीन स्तरों पर बांटा है। इसके बाद भी अगर कॉपी चेक करने में गड़बड़ी होती है तो संबंधित मूल्यांकनकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन स्तरों पर होगा मूल्यांकन का कार्य
एमपी बोर्ड का मूल्यांकन इस बार तीन स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए मूल्यांकनकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी गई है। इस संबंध में एमपी बोर्ड ने आदेश भी जारी किया है। इसके तहत कॉपियों का मूल्यांकन मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक स्तर पर किया जाएगा। अगर किसी परीक्षार्थी ने एक ही उत्तर को कई बार लिखा है, तो इसकी गणना एक ही बार की जाएगी। परीक्षक के कॉपी जांचने के बाद उप मुख्य परीक्षक आंसर शीट की दोबारा जांच करेंगे, जिसमें कोई त्रुटि की गुंजाइश न रह जाए. इसके बाद इसका परीक्षण मुख्य परीक्षक स्तर पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में जमीन के भाव 18 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध जारी, कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन अपलोड करते जाएंगे अंक
परीक्षक कॉपी जांचने के साथ उत्तरपुस्तिकाओं के अंक भी ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। इस दौरान भी अगर गलतियां हुई तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पहले चरण का मूल्यांकन चल रहा है, जबकि अगले चरण का मूल्यांकन 21 मार्च से शुरु होगा। एमपी बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि ज्यादा कॉपियों चेक करने के लिए अगर मूल्यांकनकर्ता खानापूर्ति करता है या एवरेज मार्किंग करते हुए आगे बढ़ता है, तो ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारी तत्काल ऐसे मूल्यांकनकर्ताओं पर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें-आज रंगपंचमी पर प्रदेश से कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, 22 मार्च तक प्रदेश का बदला रहेगा मौसम

एक शिक्षक अधिकतम 45 कॉपी की कर रहा जांच
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि एक दिन में एक शिक्षक को न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। इसके बाद ऑनलाइन अंक भी अपलोड करने होंगे। गौरतलब है कि एमपी बोर्ड के इस आदेश के बाद कॉपी जांचने वाले शिक्षक सतर्क होने के साथ चिंतित भी हो रहे हैं। वहीं विभाग का कहना है कि ये फैसला उनमें कसावट लाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed