फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MLA conducted parade of officers early in the morning, inspected Kolar Six Line, gave instructions to

Bhopal:सुबह-सुबह विधायक ने अधिकारियों की कराई परेड,कोलार सिक्स लाइन का किया निरीक्षण,दिए सुधार करने के निर्देश

Sat, 07 Dec 2024 07:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

विधायक रामेश्वर शर्मा शनिवार को अधिकारियों की परेड करवा दी। कोलर सिक्स लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे और चार किलो मीटर पैदल चल कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कई सुधारन करने के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Bhopal: MLA conducted parade of officers early in the morning, inspected Kolar Six Line, gave instructions to
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा अपनी अलग कार्य शैली के लिए जाने जाते हैं। कोलार क्षेत्र में बन रही सिक्स लाइन रोड का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और कमियों को पूरा करवा रहे हैं। विधायक कभी देर रात तो कभी सुबह-सुबह अधिकारियों की परेड करवा देते हैं। शनिवार को सुबह-सुबह pwd समेत संबंधित तमाम अधिकारियों के साथ  रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। रोड में स्ट्रीट लाइट शुरू करने जैसे कई निर्देश अधिकारियों को दिए। दरअसल कोलार क्षेत्र में 305 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन कोलार सिक्स का काम लगभग पूरा हो गया है। कुछ थोड़ा बहुत बाकी है जिसे पूरा किया जा रहा है।  शर्मा करीब 4 किमी पैदल घूमे। जहां कमियां दिखी, उसे लेकर अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए। कोलार रोड स्थित पुराने सर्वधर्म ब्रिज को जल्द खोलने की बात भी कही। 
विज्ञापन



इन कामों को पूरा करने के दिए निर्देश
कोलार सिक्सलेन और दानिश कुंज,शाह पुरा फोरलेन सड़क निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा के साथ पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली कंपनी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विधायक ने सर्वधर्म पुल और सर्वधर्म कॉलोनी के रास्तों को लेकर तुरंत काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइट का काम जल्द पूरा कर उन्हें चालू करने की भी बात कही। करीब 4 घंटे पैदल चल कर दोनों सड़कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए
- सिक्स लेन का लगभग सभी कार्य पूरा हो चुका है। जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 
- मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जा चुकी है।
- मार्ग पर बनी नालियों की अच्छे से साफ-सफाई और कचरा निकालने के निर्देश दिए। 
- जहां कार्य जारी है वहां पर किसी भी प्रकार के मलवे का संग्रहण नहीं करने को कहा है ताकि आवागमन में समस्या न हो।
- आईबीडी कॉलोनी, दृष्टि सिटी पर हाई मास्ट लाइट लगायी जाएगी साथ ही डी मार्ट चौराहे पर भी एक अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाये जाने के निर्देश दिए है।



नए साल में पूरी तरह से रोड़ हो जाएगी पूरी
सर्वधर्म का नया ब्रिज पूरी तरह से चालू है, जबकि पुराने ब्रिज की मरम्मत की जा रही है। पुराने ब्रिज का एक हिस्सा नहीं खोला गया है। जिसे चालू करने के निर्देश विधायक ने दिए। सर्वधर्म पुल पर सड़क निर्माण हो गया है। जिसे अब ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। कोलार तिराहे से लेकर संपूर्ण आबादी क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा।अत्यधिक ट्रैफिक दवाब वाले क्षेत्र सर्वधर्म से चूना भट्टी तक सेंट्रल वर्ज में भी स्ट्रीट लाइट लगाकर इस क्षेत्र को और अधिक रोशन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर पार्किंग स्थल से उपर डक्ट को उसके समांतर किया जाएगा। जिससे वाहन पार्किंग सुविधा से की जा सके। नए साल में पूरी तरह से बना देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed