{"_id":"685956ff68ffa3d3170a3f3b","slug":"bhopal-mayor-reached-bhopal-to-inspect-the-flood-control-room-many-employees-were-missing-strict-action-wil-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची महापौर, गायब रहे कई कर्मचारी, होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची महापौर, गायब रहे कई कर्मचारी, होगी सख्त कार्रवाई
Mon, 23 Jun 2025 07:00 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:00 PM IST
सार
भोपाल नगर निगम द्वारा बनाए गए बाढ़ कांट्रोल रूम का सोमवार सुबह महापौर मालती राय निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान कुछ कर्मचारी गायब मिले। जिन पर उन्होने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
महापौर मालती राय कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में इन दिनों लगातार बारिश का दौर चल रहा है। राजधानी में पिछले साल तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। दामखेड़ा, समरधा, अशोका गार्डन, शिवनगर, बाणगंगा चौराहा, करोंद, कोलार समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इस बार ऐसे हालात न बने, इसलिए निगम ने मुख्य कंट्रोल के अलावा सभी 21 जोन में भी कंट्रोल बनाए हैं। ताकि, बाढ़ की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। सोमवार सुबह महापौर मालती राय निगम के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन इस दौरान कुछ कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नालों से हटेगा अतिक्रमण
महापौर मालती राय ने कहा कि शहर के कई नालों पर अतिक्रमण हो गए हैं। उनको हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनी है, वहां निपटने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। भोपाल में किसी भी क्षेत्र में लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी जोनों में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-CM बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान से विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी BJP, PM ने उनका संकल्प किया पूरा
विज्ञापन
एक दिन पहले हुई शिकायतों की ली जानकारी
महापौर ने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम पर बारी-बारी से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कर्मचारी कंट्रोल रूम पर नहीं मिले, उन पर कार्रवाई करेंगे। महापौर मालती राय ने इस दौरान कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली। खासकर रविवार को हुई शिकायतों के बारे में पूछा। इनका कितनी देर में निराकरण किया गया। ये भी जानकारी ली गई।
