फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Massive fire in BHEL Bhopal, blast in oil tanks, smoke visible 15 km away, fire brigade reached the sp

Bhopal: BHEL भोपाल में लगी भीषण आग, ऑयल टंकियों में ब्लास्ट, 15 किमी दूर दिख रहा धुआं,फायर ब्रिगेड मौके पहुंची

Thu, 24 Apr 2025 08:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 24 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के परिसर में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह आग भेल के 9 नंबर गेट के पास कॉमर्शियल ग्रीन बेल्ट एरिया में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Bhopal: Massive fire in BHEL Bhopal, blast in oil tanks, smoke visible 15 km away, fire brigade reached the sp
बीएचएल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के परिसर में गुरुवार दोपहर साढ़े 11 बजे के करीब भीषण आग लग गई। यह आग भेल के 9 नंबर गेट के पास कॉमर्शियल ग्रीन बेल्ट एरिया में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही धुएं का बड़ा गुबार आसमान में छा गया, जो 15 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही BHEL के अग्निशमन यंत्र सक्रिय हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया गया। शाम 7 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका रह-रहकर आग सुलग रही है। अभी भी आसमान में धुआं उठता दिख रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अंदर ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट हुआ है। हजारों पेड़-पौधे आग की चपेट में आ गए।आग तेजी से फैलने के कारण दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





मंत्री सारंग और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
BHEL भोपाल में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। दमकल विभाग और प्रशासन की तत्परता से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। मंत्री विश्वास सारंग भोपास कलेक्टर समेत सभी अधिकारी मौके पहुंचे हैं। मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए और किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।




कई सैकड़ा पेड़ जले, हजारों झुलसे
भेल फैक्ट्री के अंदर हजारों की संख्या में छोटे-बड़े पेड़ वर्षों से लगे हुए हैं।  यहां पहले भी आग लगती रही है, लेकिन आज की आग भयंकर रूप धारण कर ली। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग की लपटों ने रायसेन रोड की तरफ स्थित झाडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सैकड़ों पेड़ जल गए हैं और हजारों की संख्या में छोटे-बड़े पेड़ झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें-प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा

पहले सीआईएसफ बुझा रही थी आग
आग लगने की सूचना मिलने के बाद भेल की सुरक्षा में तैनात दमकलों और सीआईएसएफ को आग बुझाने में लगाया गया। चूंकि भेल बड़ा कारखाना है वहां पानी वाली दमकलें बहुत कम हैं। भेल के अंदर फोम टेंडर हैं, जो भीषण आग को काबू कर सकती हैं। सीआईएसएफ के जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। सुरक्षा कारणों से पहले पुलिस और नगर निगम की दमकल टीम को सूचना नहीं दी गई थी। आग काबू में नहीं आने पर भोपाल पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की दमकल टीम को सूचना दी गई। इसके बाद नगर निगम की दर्जन भर दमकलों के साथ अमला पहुंचा है आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-आईटी और ईएसडीएम में निवेश का नया हब बन रहा मध्यप्रदेश, इंदौर-भोपाल तकनीकी केंद्र के रूप में उभर रहे

प्रबंधन बोला फैक्ट्री सुरक्षित है
भेल प्रबंधन से सुरक्षा कारणों से सीमित संख्या में आग बुझाने वाले दल को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश दिया है। प्रशासनिक अधिकारी भी अंदर नहीं जा पा रहे हैं। भेल प्रबंधन का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ ऑयल टंकियों में आग लगने से आग तेजी से भड़की थी। फैक्ट्री के सभी ब्लॉक आग लगने वाले स्थान से बहुत दूर हैं। फैक्ट्री पूरी तरह से सुरक्षित है और वहां तक आग पहुंचने की कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed