फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Branch Busts Drug Racket, Three Arrested Including Medical Store Owner

MP News: मेडिकल पर बिक रही थीं नशे की गोलियां, जेल से छूटने के बाद शुरू की तस्करी, तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 05:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Aug 2025 05:27 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे की गोलियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल है। आरोपियों ने जेल से छूटकर तस्करी शुरू की थी।

विज्ञापन
Bhopal Crime Branch Busts Drug Racket, Three Arrested Including Medical Store Owner
मेडिकल स्टोर किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आए दिन नशे की खेप पकड़ी जा रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। सील किए गए मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित ड्रग नाइट्रावेट बेचा जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो कुख्यात बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी मुलाकात जेल के अंदर हुई थी। दोनों कुख्यात बदमाश मेडिकल स्टोर संचालक की मदद से प्रतिबंधित ड्रग्स बेच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम बनाकर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 510 प्रतिबंधित नाइट्रावेट-10 की गोलियां बरामद की हैं। बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 25,000 रुपए है। आरोपी दवाइयों को सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अनस के खिलाफ कमला नगर और टीटी नगर थानों में आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग दो दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। दूसरे आरोपी विशाल के खिलाफ भी थाना गोविंदपुरा में आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट एवं लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को टीटी नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद शुरू की नशे की तस्करी
एडीसीपी चौहान ने बताया कि अनस अब्दुल उर्फ कल्लू पिता साजिद मियां (22), निवासी अंबेडकर नगर के पास से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखी प्रतिबंधित नाइट्रावेट दवा की 15 पत्तियां (प्रत्येक में 10-10 गोलियां, कुल 150 गोलियां) बरामद की गईं। अनस अब्दुल ने खुलासा किया कि उसकी पहचान जेल में अन्ना नगर निवासी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे पिता राजेन्द्र बिटौरे (22) से हुई थी। विशाल नशे की गोलियों की सप्लाई करता था। जेल से छूटने के बाद विशाल ने अनस को नशे की गोलियां बेचने का काम शुरू करने की बात कही थी। अनस से बरामद गोलियां विशाल से तीन हजार रुपए में उधार पर ली गई थीं, जिन्हें बेचकर रुपये लौटाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'अकेले मिलने आओ, वीडियो डिलीट कर दूंगा'; बच्चों की चूक से तबाह हुई महिला की जिंदगी; जानें मामला

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस 
विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे से नाइट्रावेट-10 की 5 पत्तियां (प्रत्येक में 30-30 गोलियां, कुल 150 गोलियां) बरामद हुईं। रफ्तार ने बताया कि उसे ये प्रतिबंधित दवाइयां रवि साहू पिता स्वर्गीय प्रभुदयाल साहू (35), निवासी बरखेड़ी, से मिलती थीं। रवि साहू की मेडिकल दुकान मां मेडिकल स्टोर बरखेड़ी में है। उसके यहां तलाशी लेने पर नाइट्रावेट-10 की 7 पत्तियां (प्रत्येक में 30 गोलियां, कुल 210 गोलियां) बरामद हुईं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी और ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: हॉस्टल में हैवानियत, बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दागा, उधड़ गई खाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed