फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal LS Election Result: Alok, who won by more than five lakh votes, missed victory in two assembly

Bhopal LS Election Result: पांच लाख से ज्यादा मतों से जीतने वाले आलोक दो विधानसभा क्षेत्रों में फतेह से चूके

Wed, 05 Jun 2024 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

भोपाल लोकसभा सीट से आलोक शर्मा पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है, लेकिन राजधानी की दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा।

विज्ञापन
Bhopal LS Election Result: Alok, who won by more than five lakh votes, missed victory in two assembly
भोपाल में आलोक शर्मा को पांच लाख से अधिक मतों से जीत मिली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा ने पांच लाख से ज्यादा वोटों से विजय हासिल की, लेकिन दो विधानसभा क्षेत्रों को फतेह नहीं कर पाए। उन विधानसभा सीटों में एक उत्तर विधानसभा सीट भी शामिल है। जहां से शर्मा 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस से हार गए थे। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्रों में से 6 पर भाजपा को जोरदार जीत मिली है। वहीं कांग्रेस ने अपनी दोनों विधानसभा क्षेत्रों को बचा लिया।
विज्ञापन


मंत्री कृष्णा गौर के क्षेत्र में मिले सबसे ज्यादा वोट
गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश शासन के दो मंत्रियों कृष्णा गौर और विश्वास सारंग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। दोनों ही मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत लगा रहे थे। इसमें मंत्री कृष्णा गौर आगे रही हैं। आलोक शर्मा को भोपाल में सबसे बड़ी बढ़त गोविंदपुरा से 1,37,547 वोटों के साथ मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना दबदबा कायम रखा है। उनके विधानसभा क्षेत्र हुजूर से 1,26,456 वोट की बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस की कब्जे वाली भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को ज्यादा वोट मिले। 
विज्ञापन


5 लाख 1499 मतों से आलोक शर्मा को मिली है जीत
भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को पांच लाख 1499 वोटों से जीत मिली है। उन्हें 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को चार लाख 79 हजार 610 वोट प्राप्त हुए। नोटा को 6629 वोट मिले। सभी प्रत्याशियों को मिलाकर 14 लाख 91 हजार 664 वोट गिने गए। अभी तक के 10 चुनावों में आलोक शर्मा की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2019 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 8,66,482 वोट मिले थे। यानी आलोक शर्मा को पिछले चुनाव 2019 की तुलना में इस बार एक लाख 14 हजार 627 वोट ज्यादा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा वार कांग्रेस बीजेपी को मिले वोट
विधानसभा कांग्रेस भाजपा
गोविंदपुरा 50411 187958
नरेला 83714 125265
बैरसिया 46599 129111
भोपाल उत्तर 91774 69059
भोपाल मध्य 71468 65457
भोपाल दक्षिण पश्चिम 40464 86560
सीहोर 40304 123455
हुजूर 53964 180420
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed